फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kurukshetra-Delhi DEMU train will run as an express from September 1

एक सितंबर से एक्सप्रेस बनकर दौड़ेगी कुरुक्षेत्र-दिल्ली डेमू ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra-Delhi DEMU train will run as an express from September 1
20-कैथल। कुरूक्षेत्र से वाया कैथल होकर दिल्ली जाने वाली डेमू ट्रेन। - फोटो : Kaithal
कैथल। कोरोना महामारी में बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेनों के साथ-साथ अब कुरुक्षेत्र से दिल्ली तक चलने वाली डीएमयू ट्रेन को भी सितंबर माह के पहले सप्ताह से चलाने का फैसला लिया है। अब यह एक्सप्रेस ट्रेन के तौर पर चलाई जाएगी। पूर्व में यह 42 स्टेशनों पर रुकती थी लेकिन अब 14 स्टेशनों पर इसका स्टापेज रहेगा। इस वजह से किराया पहले की अपेक्षा दोगुना हो जाएगा। यह जानकारी उत्तर रेलवे ने पत्र जारी करके दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस ट्रेन का रेल यात्रियों को लंबे समय से इंतजार है। रेलवे ने पिछले वर्ष ही इस ट्रेन को एक्सप्रेस बनाने का फैसला लिया था। इसके बाद से ही रेल यात्री इस ट्रेन के संचालन का इंतजार कर रहे हैं। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन तक संचालित की जाएगी। शनिवार को यह ट्रेन दिल्ली से वापस नहीं आएगी जबकि रविवार को यह कुरुक्षेत्र से दिल्ली नहीं जाएगी। इस बार ट्रेन के संचालित होने में खास बात यह है कि अब यह ट्रेन एक्सप्रेस बनकर दौड़ेगी। इसका नंबर 74013-14 से बदलकर 14023-24 किया गया है। इसका किराया भी पहले की अपेक्षा दोगुना देना होगा।
विज्ञापन

इस ट्रेन में सफर करने के लिए रेल यात्रियों को कम से कम 30 रुपये देने होंगे जबकि कैथल से दिल्ली जाने के लिए करीब 130 रुपये किराया होगा। कुरुक्षेत्र से लेकर दिल्ली तक इसमें महज 14 स्टेशनों में ठहराव किया जाएगा। यह ट्रेन कुरुक्षेत्र से वाया कैथल, नरवाना, जींद और रोहतक से दिल्ली पहुंचती हैं। ट्रेन के संचालन के बाद कैथल में अब सभी पैसेंजर ट्रेन संचालित हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के प्रवक्ता कुलतार सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत एक सितंबर से चलाई जाएगी। एक सितंबर को यह ट्रेन दिल्ली से कुरुक्षेत्र आएगी। जबकि दो सितंबर को यह कुरुक्षेत्र से दिल्ली जाएगी। यह ट्रेन अब एक्सप्रेस होगी। संवाद
यह रहेगा कुरुक्षेत्र-दिल्ली डेमू ट्रेन का संचालन-
जगह जाना आना
कुरुक्षेत्र सुबह छह बजे रात 10.55
पिहोवा रोड (ढांड) सुबह 6.27 रात 10.40
कैथल सुबह 6.55 रात 09.44
कलायत सुबह 7.22 रात 09.17
नरवाना सुबह 7.55 रात 08.55
उचाना सुबह 8.11 रात 08.29
जींद सुबह 8.28 रात 08.12
जुलाना सुबह 8.48 रात 08.47
रोहतक सुबह 9.14 शाम 07.23
सांपला सुबह 9.33 शाम 07.02
बहादुरगढ़ सुबह 9.49 शाम 06.46
शकुरबस्ती सुबह 10.21 शाम 06.28
दिल्ली किशनगंज सुबह 10.35 शाम 06.10
पुरानी दिल्ली सुबह 11 बजे शाम 05.55
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed