फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   korona

जिले में कोरोना के सामुदायिक प्रसार के मिलने लगे संकेत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
korona
जिले में कोरोना वायरस के सामुदायिक प्रसार के संकेत मिलने लगे हैं। अब हालात ऐसे होने लगे हैं कि संक्रमित के संपर्क में आने वाले लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आगे उनसे भी संक्रमण फैलने लगा है। वीरवार को जिले में 11 संक्रमित केस पाए गए, जिनमें से 09 को चार दिन पहले गोविंद कॉलोनी में संक्रमित मिले युवक से संक्रमण फैला है। उस युवक के संपर्क में आए परिवार के कुछ सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन उससे पहले परिवार के सदस्य भी कई जगह जाते थे, जिनके कारण अन्य लोगों को संक्रमण फैल गया है। संक्रमित मिले प्रत्येक केस संपर्क में आने वाले 8-10 लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

वीरवार को जिले में संक्रमित मिले लोगों में एक महिला गोविंद कॉलोनी की व छह लोग एक बूट की दुकान पर काम करने वाले पॉजिटिव मिले हैं। शहर के अलग-अलग स्थानों पर मिले दो अन्य लोग भी संक्रमितों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं।
विज्ञापन

एक राइस मिल में काम करने वाली मेड भी मिली पॉजिटिव :
वहीं शहर के एक राइस मिल में काम के लिए आई महिला भी संक्रमित पाई गई है। वह मेड का काम करने को शहर में करनाल से आई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उसके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को 10 की हुई रिकवरी :-
सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने बताया कि जिले में अब तक 210 संक्रमित केस पाए जा चुके हैं। उनमें से 148 केसों की रिकवरी हो चुकी है। इस समय जिले में 62 एक्टिव केस हैं। वीरवार को संक्रमित पाए गए लोगों में अधिकतर शहर में पहले पॉजिटिव आ चुके संपर्क के कारण संक्रमण फैला है।

गुरुग्राम से तारागढ़ आया युवक मिला संक्रमित
गांव तारागढ़ में एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसके संपर्क में आने वाले लगभग 10 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। परिवार के सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ. संदीप ने बताया कि 25 वर्षीय एक युवक 16 जुलाई को गुरुग्राम से आया था और यह शुगर का मरीज है। उन्होंने बताया कि युवक को पहले ही 6 जुलाई से 19 जुलाई तक होम क्वारंटीन किया हुआ था। वीरवार को राजौंद के स्वास्थ्य केंद्र में हुई जांच में इसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed