फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   korona

जिले में बुधवार को मिले 19 संक्रमित केस, अब तक का टूटा रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
korona
जिले में बुधवार को एक साथ 19 संक्रमित केस सामने आए। इनमें से अकेले गोविंद कॉलोनी में संक्रमित के संपर्क में आने से 14 लोगों को कोरोना हुआ है। इसके अलावा शक्ति नगर में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा गांव हरिपुरा में एक, अर्जुन नगर, गांव क्योड़क, गांव किछाना व मॉडल टाउन में भी संक्रमित केस मिले हैं। संक्रमितों में सात महिला और 12 पुरुष शामिल हैं। बुधवार को गोविंद कॉलोनी में संक्रमित पाए गए केस के संपर्क में आने से 14 लोग संक्रमित हुए हैं। सात महिलाएं व छह पुरुष इनमें शामिल हैं। उसके संपर्क में आए दो महिलाएं व एक पुरुष मॉडल टाउन से हैं। वहीं पांच महिलाएं और पांच पुरुष पांच पुरुष गोविंद कॉलोनी के हैं। इन्हें पहले से क्वारंटीन किया गया था। जिन्हें अब जिला नागरिक अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

नासिक से हरिपुरा आया था युवक
हरीपुरा में संक्रमित पाया गया 30 वर्षीय युवक नासिक से आया था। करनाल में आकर उसने कोरोना के लिए जांच करवाई तो संक्रमित पाया गया। वहीं से युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके संपर्क में आए छह लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

शहर के एक निजी अस्पताल में कर्मचारी मिला संक्रमित-
गांव किछाना में संक्रमित मिला 26 वर्षीय युवक शहर के एक निजी अस्पताल में कर्मचारी है। हालांकि अभी तक उसके संक्रमण की हिस्ट्री का पता नहीं लग पाया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इसकी जांच कर रहा है। उसके संपर्क में आए छह लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ से जुड़ी युवक की हिस्ट्री
शक्ति नगर में संक्रमित मिले 34 वर्षीय व्यक्ति की हिस्ट्री चंडीगढ़ से जुड़ी है। उसने चंडीगढ़ में ही कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। वहां से उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसके संपर्क में आए चार लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है।
एक्सिडेंट के बाद इलाज के लिए गया था चंड़ीगढ़-
क्योड़क गांव में संक्रमित मिले 55 वर्षीय व्यक्ति का एक्सिडेंट हो गया था। इलाज के लिए वह चंडीगढ़ के सेक्टर 32 में एक अस्पताल में दाखिल हुआ। वहीं से उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके परिवार व संपर्क में आने से 10 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
संक्रति केस से हुआ संक्रमण
अर्जुन नगर में संक्रमित मिला युवक गुहला में चार दिन पहले संक्रमित मिली नर्स के संपर्क में आया था। वहां जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। उसके संपर्क में आए परिवार के सदस्यों व अन्य लोगों सहित 21 को क्वारंटीन किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने बताया कि जिले में अब तक 199 कोरोना संक्रमित केस पाए गए हैं। रिकवरी 138 केसों की हो चुकी है। इस समय जिले में एक्टिव केस 61 हैं।

मेडिकल स्टोर पर काम करने वाला युवक कोरोना पॉजिटिव
गुहला-चीका। गुहला के सरकारी अस्पताल के समीप एक मेडिकल स्टोर पर काम करने वाला एक कर्मी सैंपल में कोरोना पॉजिटिव पाया गया जिसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैथल शिफ्ट कर दिया गया। उक्त स्थान को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया। एसएमओ गुहला डॉ. प्रीति गर्ग ने बताया कि सैंपल की रिपोर्ट में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया जोकि एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है। कैथल से प्रतिदिन अप डाउन कर रहा था। उक्त व्यक्ति के संपर्क में आए सब लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed