फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Knowledge of practical terms

Kaithal News: व्यावहारिक शब्दों का कराया ज्ञान

Fri, 28 Mar 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 28 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Knowledge of practical terms
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कठवाड़ में संस्कृत भारती हरियाणा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कठवाड़ के संयुक्त तत्वाधान में चार दिवसीय संस्कृत संभाषण कार्यशाला का दूसरे दिन का शिक्षण संपन्न हुआ। इस दौरान संस्कृत के सामान्य व्यावहारिक शब्दों का ज्ञान कराया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृत भारती के महाविद्यालय प्रमुख आचार्य डॉ. सलिंद्र शर्मा रहे। कार्यक्रम के संयोजक व जिला मंत्री पंडित जय भगवान शास्त्री ने बताया कि संस्कृत भाषा को जनभाषा बनाने के लिए चार दिन की कार्यशाला विद्यालय में आयोजित की गई है। दीप मंत्र व सरस्वती वंदना से कार्यशाला का प्रारंभ हुआ। कार्यशाला के दूसरे दिन संस्कृत में वस्तुओं का परिचय, लिंग ज्ञान व सामान्य व्यावहारिक शब्दों का ज्ञान करवाया गया। मुख्य शिक्षिका के रूप में कुमारी आशा व सह शिक्षिका के रूप में शीतल कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि संस्कृत को जनभाषा बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संस्कृत को जनभाषा के रूप में बढ़ावा देने के लिए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वकालत की है क्योंकि संस्कृत दुनिया की सबसे पुरानी जीवित भाषा है। यह भी सच है कि संस्कृत में अध्यात्म, दर्शन, ज्ञान-विज्ञान और साहित्य का खजाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कृत भारती की तरफ से पहले भी इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में तीन दिवसीय संस्कृत संभाषण एवं व्याकरण कार्यशाला का आयोजन किया जा चुका है व भविष्य में 25 संभाषण शिविर व कार्यशालाएं लगाने का लक्ष्य है। इस अवसर पर हिंदी प्राध्यापिका मीना, प्राध्यापक दीपक कुमार, पवन कुमार, मास्टर नरेश कुमार, सोनिया देवी, निकिता व संगीता सहित पूरा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। बता दें कि कार्यशाला में लगभग 60 बच्चे व अभिभावक संस्कृत सीख रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य जगतार सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed