फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kite flying... the memories are still fresh

Kaithal News: पतंगबाजी... यादें आज भी हैं ताजा

Sat, 10 Jan 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 10 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kite flying... the memories are still fresh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। बचपन की यादों में पतंगबाजी का उत्साह हमेशा एक खास स्थान रखता है। कैथल के मोहल्लों में बच्चों और युवाओं के लिए पतंगबाजी केवल एक खेल नहीं, बल्कि सामाजिक मेल-जोल और परंपरा का अहम हिस्सा रही है। खुले आसमान के नीचे रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाना और “काटी-काटी” की आवाजें आज भी लोगों को बचपन की ओर ले जाती हैं।

गौरव ने बताया कि इस खेल का असली मजा पतंग काटने और कटी हुई पतंग की डोर पकड़ने में होता था। उन्होंने कहा कि हम पतंग उड़ाते थे और जैसे ही किसी की पतंग कटती, उसकी दौड़ लग जाती थी। यह दौड़ इस बात की परीक्षा होती थी कि कौन सबसे पहले डोर पकड़ कर पतंग हासिल करता है। मोहल्लों में यह प्रतिस्पर्धा बेहद रोमांचक होती थी और हर कोई तैयारी के साथ शामिल होता था।
विज्ञापन


वहीं दीपक ने बताया कि पतंगबाजी का उत्साह कई दिन पहले से ही शुरू हो जाता था। उन्होंने कहा कि मोहल्ला स्तर पर छोटी-छोटी नोकझोंक और वार-पेंच के साथ खेल की तैयारी होती थी। हर टीम अपनी रणनीति बनाती और हवा की दिशा, पतंग की लंबाई और डोर की मजबूती पर ध्यान दिया जाता था। यह खेल केवल कौशल का नहीं, बल्कि धैर्य और तेज प्रतिक्रिया की भी परीक्षा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चक्कुलदाना निवासी सुनील ने बताया कि पहले त्योहारों पर छतें रंग-बिरंगी पतंगों से भर जाती थीं। जबरदस्त उत्साह रहता था। पतंग काटने की बाकायदा चुनौती दी जाती थी और जैसे ही किसी की पतंग कटती, बच्चे उसे पकड़ने के लिए गलियों में दौड़ लगा देते थे। अमन ने बताया कि पहले गांवों में अलग-अलग टीमें बनाकर पतंगबाजी होती थी। हर टीम अपनी पतंग और मांझे को सबसे मजबूत साबित करने की कोशिश करती थी। टीम भावना और आपसी प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ भाईचारा भी देखने को मिलता था। बड़े-बुजुर्ग भी बच्चों का उत्साह बढ़ाते थे और छतों पर बैठकर हौसला अफजाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed