फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kirti in the final of Asian Youth Boxing

Kaithal News: एशियन यूथ बॉक्सिंग के फाइनल में म्हारी कीर्ति

Tue, 31 Oct 2023 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 31 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Kirti in the final of Asian Youth Boxing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कजाकिस्तान के आस्थाना में चल रही एशियन यूथ बॉक्सिंग चैपिंयनशिप में कैथल की छोरी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर कीर्ति ढुल ने अपना सेमीफाइनल मुकाबला जीत लिया। कीर्ति ढुल इस प्रतियोगिता में 81 किलो भार वर्ग में हिस्सा ले रही है। उन्होंने इस मुकाबले में कजाकिस्तान की बॉक्सर अभिलक्यार को 4-1 से मात दी है।

बॉक्सिंग कोच विक्रम ढुल ने बताया कि यह एशियन बॉक्सिंग चैपिंयनशिप कजाकिस्तान के आस्थाना में आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता 21 अक्तूबर को शुरू हुई थी, जो आगामी चार नवंबर तक जारी रहेगी। इसमें कैथल की बेटी कीर्ति ढुल ने अभी तक सभी मुकाबले जीती है। इसमें एक क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी है। इसमें कीर्ति ढुल ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान की बॉक्सर 5-0 से हराया था। अब कीर्ति ढुल का फाइनल का मुकाबला उज्बेकिस्तान की बॉक्सर के साथ होगा।
विज्ञापन


पहले भी कैथल का नाम रोशन कर चुकी है कीर्ति

कीर्ति ढुल के चाचा और कोच विक्रम ढुल अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज रहे हैं। चाचा को देखकर ही कीर्ति ने खेलना शुरू किया था।

विक्रम सिंह खिलाड़ी को मैदान के साथ-साथ समय मिलने पर घर में भी अभ्यास करवाते हैं। यही कारण है कि कीर्ति कई बार देश का नाम रोशन कर चुकी है। इससे पहले भी कीर्ति ने दुबई में हुई एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और जार्डन में हुई स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्बिया में हुई स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वह पांच बार राष्ट्रीय चैंपियन रह चुकी है। कोच विक्रम ढुल ने बताया कि कीर्ति काफी मेहनती खिलाड़ी हैं। इसके साथ वह शिक्षा में भी अव्वल स्थान पर रहती है। कीर्ति की इस जीत का श्रेय जिला खेल अधिकारी सुमन मलिक, कोच राजिंद्र, डीपीई विक्रम ढुल व कोच गुरमीत सिंह को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed