फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Khiladi Jeevan Winner selected for International Wushu Competition

खिलाड़ी जीवन विजेता अंतरराष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता के लिए हुआ चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Khiladi Jeevan Winner selected for International Wushu Competition
जिले की खिलाड़ी जीवन विजेता का चयन जॉर्जिया में एक अगस्त को होने वाली अंतरराष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जीवन विजेता कैथल की पहली महिला खिलाड़ी है। जिन्होंने वुशू खेल के ताओलू इवेंट में रूस में आयोजित हुई मास्को स्टार वुशू इंटरनेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। इसके अलावा वह 23 पदक जीत चुकी है। इनमें राज्य स्तर पर 10 स्वर्ण और राष्ट्रीय स्तर पर तीन स्वर्ण पदक शामिल हैं। इसके अलावा 10 रजत व कांस्य पदक जीत चुकी है।
विज्ञापन

जीवन विजेता दो साल से भोपाल में वुशू का प्रशिक्षण ले रही है। इससे पहले एसटीसी पटियाला में वुशू का प्रशिक्षण ले रही थी। इस खिलाड़ी की मेहनत व लगन से सभी प्रशिक्षक भी बहुत खुश हैं। जीवन विजेता ने कहा कि प्रशिक्षकों, माता नरिंद्र कौर व पिता दीपक सहित बहन रीटा के सहयोग से अपने खेल में अच्छा प्रदर्शन करती हैं। खिलाड़ी ने भारतीय वुशू संघ और राज्य वुशू संघ का आभार व्यक्त किया है। उसने कहा कि प्रशिक्षकों ने उसे तराश कर देश का नाम रोशन करने के काबिल बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed