फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kept waiting for wheat on the fourth day too

Kaithal News: चौथे दिन भी करते रहे गेहूं का इंतजार

Sat, 05 Apr 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 05 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Kept waiting for wheat on the fourth day too
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में गेहूं खरीद के लिए मार्किट कमेटी की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। खरीद के लिए 51 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें कैथल की मंडियां, कलायत, पंडूरी, ढांड, पाई, गुहला-चीका आदि केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। अब आढ़तियों को गेहूं की आवक का इंतजार है। शुक्रवार को चौथे दिन भी रहा गेहूं की आवक का इंतजार रहा। इस दौरान भी किसी भी अनाज मंडी में गेहूं की आवक भी नहीं हुई है।

जिले में अभी तो गेहूं की कटाई शुरू हुई है और मंडियों में गेहूं पहुंंचने में अभी एक सप्ताह का और समय लगेगा। आंकड़ों के मुताबिक, जिले में गेहूं की पंजीकृत भूमि 84 हजार 856 एकड़ है और प्रति एकड़ से किसानों को 20 क्विंटल गेहूं की पैदावार मिलती है। अब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड और वेयरहाउस जिला में गेहूं खरीद करेंगी। इसके साथ ही खंड में अधिक गेहूं खरीद के लिए अतिरिक्त केंद्र बनाने की डिमांड मार्किट कमेटी की ओर से भेजी गई है।
विज्ञापन


अगर मंडी में अधिक भीड़ हुई तो अतिरिक्त मंडी को उप खरीद केंद्र बनाया जाएगा और इसमें अनाज मंडी के आढ़ती ही खरीद कर पाएंगे। सभी मंडियों में किसानों के बैठने के लिए पूरी सुविधा है। इसके साथ ही शौचालय व पानी का भी उचित प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरसों की खरीद कई केंद्रों पर चल रही है जबकि गेहूं की आवक अधिक होने के अनुमान से पिछले वर्ष की तरह ही पांच केंद्र रहेंगे। फसल खरीद के बाद किसानों को 48 घंटे में पेमेंट दी जाएगी। प्रतिदिन सुबह आठ से शाम छह बजे तक कटेंगे। गेट पास मार्किट कमेटी की ओर से सभी केंद्रों पर सोमवार से शनिवार तक सुबह आठ बजे से शाम छह बजे गेटपास जारी किए जाएंगे।

रविवार को खरीद कार्य मंडी में बंद रहेगी और किसी प्रकार की हलचल मंडी में नहीं होगी। गेहूं का एमएसपी रेट 2425 रुपये निर्धारित किया गया है। सरसों की खरीद चल रही है और गेहूं की खरीद सरकारी तौर पर मंगलवार से शुरू कर दी गई है।


किसानों के लिए मंडी में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था है और उन्हें परेशानी नहीं होने दी जाएगी। किसान अपनी फसल अच्छे से सुखाकर लाएं। फसल में नमी पाए जाने पर खरीद नहीं की जाएगी और उन्हें फिर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। - नरेंद्र ढुल, सचिव, मार्केट कमेटी, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed