फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kejriwal tragets haryana CM in Kaithal rally

प्रदेश में सीएम नहीं, प्रॉपर्टी डीलर कर रहे हैं काम : केजरीवाल

Sun, 30 Mar 2014 12:24 AM IST
कैथल
कैथल Updated Sun, 30 Mar 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal tragets haryana CM in Kaithal rally
कैथल/कलायत/पूंडरी। राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी अंबानी की सेवा कर रहे हैं। गुजरात में नरेंद्र मोदी और हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासन में कोई फर्क नहीं है। इसलिए इस बार जनता दोनों में से किसी एक को मजबूरन वोट करने के बजाय आम आदमी पार्टी को वोट करे। यह कहना है दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल का।
विज्ञापन


 वह शनिवार को कैथल जिले में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से आप प्रत्याशी बलविंदर कौर चढ़ूनी के समर्थन के लिए आयोजित रोड शो में बोल रहे थे। शनिवार को सबसे पहले वे कलायत के गांव शिमला पहुंचे और इसके बाद कलायत से कैथल, पूंडरी होते हुए से करनाल की ओर रवाना हो गए। केजरीवाल ने इस दौरान कलायत, बात्ता, तितरम मोड, कैथल में जाखौली अड्डा, पिहोवा चौक, हनुमान वाटिका चौक और पूंडरी सहित कई गांवों में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार, नौकरी में पैसों के चलन से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन



अब पूरे देश में भगवान के आशीर्वाद से झाड़ू चलानी है। सभी लोग एकजुट होकर यूपीए एवं एनडीए को नकार कर आम आदमी पार्टी को चुनें। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को प्रॉपर्टी डीलर बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा में सीएम नहीं, बल्कि प्रॉपर्टी डीलर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने किसानों की भूमि अंबानी और वाड्रा को दे दी। गुजरात में भी दौरा कर उन्हें पता चला कि वहां किसानों की जमीन अधिग्रहण कर अंबानी और अडानी को दी गई, लेकिन आज तक किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। स्वयं गुजरात सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर गैस की कीमतों में तीन गुणा की वृद्धि की अपील की थी, ताकि अंबानी को फायदा पहुंचाया जा सके।

देश में नहीं है मोदी की हवा
मीडिया को कोसते हुए उन्होंने कहा कि कई मीडिया वाले बिके हुए हैं। देश में कहीं भी मोदी की हवा नहीं है। मोदी की हवा होती तो वे दो सीटों से क्यों लड़ते? वे स्वयं केवल एक सीट से मोदी के खिलाफ लड़ रहे हैं। वे चाहते तो दिल्ली में सेफ सीट से लड़ सकते थे, लेकिन उनका लक्ष्य संसद में जाने का नहीं है, बल्कि देश बचाने का है। आम आदमी पार्टी ने ईमानदारी का शासन देने का संकल्प लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि वे बड़े उद्योगपति हैं। उनके पास सेवा का समय नहीं है।

जबकि कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पर पार्टी बदलने में पैसे के लेन-देन का आरोप है। वहीं, आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बलविंद्र कौर एवं उनके पति गुरनाम सिंह चढ़ूनी किसानों की लड़ाई के लिए जेल जा चुके हैं। इसलिए आप उम्मीदवार को विजयी बनाएं। उनके साथ कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से आप प्रत्याशी बलविंदर कौर और गुरनाम सिंह चढ़ूनी सहित कई पार्टी नेता मौजूद थे।

प्रदेश सरकार और इनेलो में फिक्सिंग
इससे पहले, केजरीवाल ने कलायत में गांव शिमला से अपने रोड शो की शुरुआत की। कलायत में केजरीवाल का कैंची चौक पर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि चाहे भाजपा हो या कांग्रेस या फिर इनेलो सभी मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी जब झाडू़ उठा लेता है तो राजनीतिक गंदगी की सफाई करके ही हटता है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार व इनेलो को घेरते हुए केजरीवाल ने कहा कि सब कुछ फिक्सिंग में चल रहा है।


भिवानी की घटना के बावजूद नहीं दिखी कड़ी सुरक्षा
भिवानी में अरविंद केजरीवाल पर थप्पड़ मारने की घटना के बावजूद वे लोगों से खुलकर मिले। उन्होंने भीड़ में कई लोगों के साथ हाथ मिलाया, लेकिन वे खुली जीप से नीचे नहीं उतरे। हालांकि पुलिस ने उनके काफिले का कड़ा सुरक्षा घेरा बनाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed