{"_id":"684dcd716785a3fe830063c4","slug":"kauls-anmol-selected-for-international-boxing-competition-kaithal-news-c-18-1-knl1004-670035-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कौल के अनमोल का इंटरनेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कौल के अनमोल का इंटरनेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन
Sun, 15 Jun 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। बाबू अनंतराम जनता कॉलेज, कौल के बीएससी (स्पोर्ट्स) प्रथम वर्ष के प्रतिभावान छात्र अनमोल को सेशेल्स (पूर्वी अफ्रीका) में होने वाली 60 किलोग्राम भार वर्ग अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हुआ है।
प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने बताया कि अनमोल इससे पूर्व भी 24 से 28 अप्रैल, 2025 को ब्रसेल्स (बेल्जियम) में आयोजित प्रतिष्ठित कैपिटल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुका है। इस टूर्नामेंट का आयोजन दी वलामसे बॉक्सलिगा संस्था ने किया था।
अनमोल ने वर्ष 2025 में ही शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक, तथा कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
कॉलेज के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने अनमोल को शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने उन्हें सम्मानित किया।
कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह ने कहा कि हमारे विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपना परचम लहरा रहे हैं, यह पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है। प्रबंधन समिति ऐसे होनहार युवाओं को हर संभव प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।