फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kashish came first in poem recitation and Sonam came first in story writing

Kaithal News: कविता पाठ में कशिश और कहानी लेखन में सोनम प्रथम

Fri, 12 Sep 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 12 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Kashish came first in poem recitation and Sonam came first in story writing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। राजकीय आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामगढ़ पांडवा में हिंदी दिवस पर “हिंदी भाषा हमारी पहचान” थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान हुईं प्रतियोगिताओं में 9 से 12 वर्ग की कविता पाठ प्रतियोगिता में कशिश, कहानी लेखन में सोनम को पहला पुरस्कार मिला।

इससे पहले हिंदी पखवाड़े के दौरान कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य डॉ. अश्विनी मंगला के दिशा-निर्देशानुसार हुआ। राजनीति शास्त्र प्राध्यापक जितेंद्र राठौर ने हिंदी पर कविता प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। हिंदी प्राध्यापिका राजरानी ने अपनी स्वरचित रचना “आंसू” पढ़ी और कार्यक्रम का संचालन किया। हिंदी अध्यापक सतीश कुमार सहित सभी प्राध्यापक व प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहे। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य डॉ. अश्विनी मंगला ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा और सांस्कृतिक धरोहर है। विद्यार्थियों को इसका गर्व से प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में अन्य भाषाएं सीखना आवश्यक है, लेकिन हिंदी की प्राथमिकता को भूलना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाषण में अरमान और निबंधन लेखन में रितिका अव्वल

कक्षा 9 से 12 वर्ग में कविता पाठ में कक्षा 9 की कशिश, कहानी लेखन में सोनम, नारा लेखन में लक्ष्य, भाषण में अरमान और कक्षा 11 की मुस्कान, निबंध लेखन में कक्षा 10 की रितिका व प्राची, प्रश्नोत्तरी में कक्षा 9 के रोहन, कक्षा 11 की उर्वशी तथा कक्षा 10 की महक और अंशिका प्रथम रहे। कक्षा 6 से 8 वर्ग में कविता पाठ में कक्षा 7 की मानसी, भाषण में कक्षा 8 की दीक्षा, दृश्य वर्णन व चित्र आधारित लेखन में मुस्कान, अंशिका व महक, निबंध लेखन में प्राची और प्रश्नोत्तरी में निकिता, कक्षा 7 की गैविन व आरव विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed