फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kasaur's entrepreneur Arshdeep made Guhla's name shine

Kaithal News: कसौर के उद्यमी अर्शदीप ने चमकाया गुहला का नाम

Wed, 11 Jun 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 11 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Kasaur's entrepreneur Arshdeep made Guhla's name shine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। छोटे से कसौर गांव से निकले युवा उद्यमी अर्शदीप सिंह हलका गुहला व जिला का नाम विश्व स्तर पर रोशन कर रहे है। युवा अर्शदीप सिंह आजकल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में स्विट्जरलैंड, स्वीडन व इटली के उच्चस्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ इन देशों के दौरे पर हैं।

इस यात्रा के दौरान अर्शदीप सिंह ने यूरोप की कई शीर्ष कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की है, जो भारत में निवेश कर कृषि, तकनीक और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में प्रोजेक्ट शुरू करने की इच्छुक हैं।
विज्ञापन


उन्होंने विशेष रूप से हरियाणा में किसानों के लिए इंडस्ट्री लगाने, चावल निर्यात को बढ़ाने और ग्लोबल फूड चेन में भागीदारी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर कंपनियों और नीति निर्माताओं से संवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात्रि भोज के दौरान अर्शदीप सिंह ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से हुई बातचीत में भारत की बढ़ती वैश्विक आर्थिक पहचान, निर्यात में ऐतिहासिक वृद्धि और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कृषि और उद्योग के बीच बन रहे संतुलन की सराहना की।

अर्शदीप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत विजन और भाजपा सरकार की प्रगतिशील नीतियों का ही परिणाम है कि आज भारतीय किसान और उद्यमी विश्व स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रहे हैं। उन्होंने पीयूष गोयल की वाणिज्य नीति, एफटी और कृषि निर्यात को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों को भारत के गांवों के लिए एक नई क्रांति बताया है।


गौरतलब है कि अर्शदीप सिंह साल 2024 में भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ अल्जीरिया डेलिगेशन में शामिल होने के अलावा कई बार प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed