फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Karwa Chauth will be celebrated in rare yogas like Siddhi and Shivavas.

Kaithal News: सिद्धि और शिववास जैसे दुर्लभ योग में मनाया जाएगा करवा चौथ

Fri, 10 Oct 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 10 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth will be celebrated in rare yogas like Siddhi and Shivavas.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। करवा चौथ व्रत की तारीख पर असमंजस की स्थिति बनी है। इस संदर्भ में पंडित विशाल शांडिल्य ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार यह तिथि 9 अक्तूबर की रात 10: 54 बजे से शुरू होकर 10 की शाम 7: 38 बजे तक रहेगी। चूंकि चतुर्थी तिथि का अधिकांश भाग 10 को रहेगा और चंद्र दर्शन भी इसी दिन रात को 8:13 बजे होगा इसलिए करवा चौथ व्रत 10 को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार सिद्धि योग व शिववास जैसे दुर्लभ संयोगों के बीच करवा चौथ मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुखमय जीवन के लिए व्रत रखती हैं और विधिवत पूजा करती हैं। मान्यता है कि यह व्रत नारी के अखंड सौभाग्य का प्रतीक है और वैवाहिक जीवन में प्रेम, सामंजस्य और शांति बनाए रखने में सहायक होता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का संयोग शाम 05 बजकर 41 मिनट तक है। इसके साथ ही शिववास योग का भी संयोग बन रहा है। सिद्धि योग किसी भी कार्य में सफलता और सिद्धि दिलाने वाला माना जाता है। माना जाता है कि करवा चौथ के दिन सिद्धि योग में व्रत रखने और पूजा करने से व्रत का पूर्ण फल मिलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed