{"_id":"634726ce22aec350fd21f9ae","slug":"karva-chauth-enthusiasm-among-women-market-buzzes-kaithal-news-knl1242762110","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ : महिलाओं में उत्साह, बाजार गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ : महिलाओं में उत्साह, बाजार गुलजार
विज्ञापन
37-कैथल। बाजार में मेहंदी लगाती महिलाएं।
- फोटो : Kaithal
कैथल। करवाचौथ से एक दिन पहले बुधवार को बाजार गुलजार रहे। खास तौर पर मेहंदी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। सुहागिनों ने घंटों इंतजार कर हाथों में पिया के नाम की मेहंदी लगवाई। शहर के मेन बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, तलाई बाजार में देर शाम तक मेहंदी, श्रृंगार, पूजन सामग्री, ब्यूटी पॉर्लर, चूड़ियों और कपड़े की दुकानों में भीड़ लगी रही। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने से व्यापारियों के चेहरे भी खिले नजर आए।
शहर में मेहंदी लगाने के लिए जगह-जगह स्टॉल सजाए। जिस पर देर शाम तक महिलाओं की कतार लगी रही। एक हाथ में अलग-अलग डिजाइन के लिए 100 रुपये से लेकर 300 रुपये तक लिए। इसके अलावा श्रृंगार सामग्री की दुकानों में भी महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने विभिन्न डिजाइनों में चूड़ियां एवं कड़े, नेकलेस, बिंदी सहित सोलह श्रृंगार के सामान की खरीदारी की, जिन महिलाओं का पहला करवा चौथ है, उनमें अधिक इस पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखा।
डिजायनर मेहंदी के लिए लगी कतारें
इस बार खास 100 रुपये के स्पेशल पैकेज में चीजें बिकी, जिसमें महिलाओं की जरूरत का सारा सामान है, वहीं दूसरी जगह बाजार में स्पेशल सजी हुई छलनियां और करवे भी थे। यही नहीं बाजार में मेहंदी लगाने वालों की भी काफी भीड़ देखने को मिली। अलग-अलग डिजाइन की मेहंदी का काफी क्रेज है।
विज्ञापन
फोटो नंबर-39
मेहंदी का हार्ट पैटर्न बना पसंदीदा
दुकानदार हरिश राज ने कहा कि लॉकडाउन के बाद इस वर्ष ग्राहक खुलकर मार्केट में आया है। इस बार मेहंदी लगवाने वाले ग्राहकों की भी एडवांस में एक दिन पहले बुकिंग होने लग गई थी। पिछले तीन दिनों से सभी दुकानदार देर रात तक ग्राहकों को मेहंदी लगा रहे हैं। ताकि उनके ग्राहक उनसे टूटे न। मार्केट में इस समय हार्ट पैटर्न, बिखरे हुए अक्षर, फिंगर टिप ट्रिक, रिंग फिंगर की गोलाई पर, मेहंदी से बनना हुआ ब्रेसलेट सहित कई डिजाइन चले हुए हैं। लेकिन जिन महिलाओं का पहला करवा है, वह हार्ट पैटर्न वाले डिजाइन को अधिक पसंद कर रहे हैं।

58-कैथल। हरी हरी चुडिय़ां...........करवाचौथ पर बाजार में चुडिय़ां खरीदते महिलाएं।- फोटो : Kaithal