{"_id":"67e5aacdcccbc084030a26fc","slug":"karm-chand-became-the-head-of-cheeka-association-kaithal-news-c-18-1-knl1004-611565-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कर्म चंद बने चीका एसोसिएशन के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कर्म चंद बने चीका एसोसिएशन के प्रधान
Fri, 28 Mar 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। चीका अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए आज करवाए गए चुनाव में कर्म चंद गर्ग विजयी रहे। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी रूलदू राम प्रजापत को 49 वोटों से शिकस्त दी। धर्मशाला में मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से 2 बजे तक चली। कुल 329 आढ़तियों में से 328 ने अपने मत का प्रयोग किया। मतगणना में कर्म चंद गर्ग को 188 और रुलदू राम प्रजापत को मात्र 139 वोट मिले। चुनाव अधिकारी ने एक वोट को रद्द कर दिया। इस प्रकार से कर्म चंद गर्ग 49 वोटों से विजयी हुए। चुनाव कमेटी सदस्य कुलवंत राय गोयल, अशोक गर्ग, कुलदीप सिंह, परमजीत सिंह व कश्मीरी लाल गर्ग ने बताया कि चुनाव पूरी तरह से शांति पूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव कमेटी ने कर्मचंद गर्ग के विजय प्रमाण पत्र देते हुए जीत की बधाई दी। संवाद