फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Karan had sent Rs 30,000 each to Gurpreet and Harmanpreet.

Kaithal News: गुरप्रीत व हरमनप्रीत को करण ने भेजे थे 30-30 हजार

Mon, 10 Nov 2025 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 10 Nov 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
Karan had sent Rs 30,000 each to Gurpreet and Harmanpreet.
कैथल। गुहला क्षेत्र में अजीमगढ़ चौकी पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी, पटियाला के नन्हेड़ा गांव निवासी गुरप्रीत और गुर दयालपुरा के रहने वाले हरमनप्रीत ने खुलासा किया है कि अमेरिका में बैठा करण ने दोनों के खातों में 30-30 हजार रुपये भी डलवाए थे, ताकि वे इससे अपने खर्चे पूरे कर सकें।
विज्ञापन

करण ने कहा था कि उनको भी विदेश भेज देंगे और इसके लिए जो भी खर्चा आएगा, वह दे देंगे। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि करण ने ही गुरप्रीत और हरमनप्रीत को ग्रेनेड अटैक के लिए राजी किया था और वह अन्य युवाओं को ग्रुप से जोड़ने के प्रयास में था। हालांकि हमले की पूरी जिम्मेदारी बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी संगठन ने ली है। हालांकि बताया जा रहा है कि हमला करवाने का मास्टरमाइंड करण ही हैं। जानकारी के अनुसार छह अप्रैल को पंजाब-हरियाणा सीमा पर स्थित कैथल जिले की अजीमगढ़ पुलिस चौकी पर सुबह के समय ग्रेनेड मिला था। तभी आसपास के गांव में अफरा तफरी मच गई थी।
विज्ञापन

ग्रेनेड फेंकने की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने ली थी। आतंकियों की पोस्ट के बाद हरियाणा और पंजाब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। हैप्पी पासियां, गोपी नवांश और मन्नू आगवान के खिलाफ गुहला थाने में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी मामले में गुरप्रीत व हरमनप्रीत को गिरफ्तार कर अब जेल भेजा गया है। डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल ने बताया कि मामले में आरोपी गुरप्रीत व हरमनप्रीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed