{"_id":"66a2bccb5e252af32b0f9d84","slug":"kanwariyas-are-getting-facilities-in-neelkanth-mahadev-temple-kaithal-news-c-18-1-knl1004-438657-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नीलकंठ महादेव मंदिर में कांवड़ियों को मिल रही सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नीलकंठ महादेव मंदिर में कांवड़ियों को मिल रही सुविधा
Fri, 26 Jul 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 26 Jul 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। श्री नीलकंठ माहदेव निमार्णधीन मंदिर चंदाना गेट में 21 जुलाई से शुरू 17वें विशाल भंडारा व कांवड़ शिविर निरंतर मंदिर परिसर में चल रहा है। इसमें प्रतिदिन कांवड़ियों की ठहरने की संख्या बढ़ती जा रही है। शिविर में नहाने, खाने पीने, आराम करने और उनके लिए शिविर मेडिकल सुविधाएं और दवाइयां वितरित की जा रही हैं। घायल पैरों के घावों पर मंदिर के सेवादार मरहम लगा रहें हैं।
श्री नीलकंड महादेव निमार्णधीन मंदिर चंदाना गेट के संस्थापक कृष्ण सैनी ने बाताया कि पिछले 17 वर्षो से मंदिर में वर्ष में लगाया जा रहा हैं ओर इसके अलावा केदारनाथ में भी संस्था की ओर से विशाल भंडारा लगाया जाता है।
पिछले रविवार को मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर 17वां विशाल भंडारा और कांवड़ शिविर 21 जुलाई से निरंतर मंदिर परिसर में चल रहा है। इसमें कांवड़ियों के लिए ठहरने, खाने पीने व अन्य सुविधाएं मुहईया मंदिर परिसर की ओर से करवाई जा रही है। मंदिर के सभी सेवादार दिनरात सेवा में लगे हैं। संस्थापक कृष्ण सैनी व सेवादार कपिल वर्मा ने बताया कि शिविर के पहले दिन 15 कांवड़िये मंदिर में पहुंचे। दूसरे दिन 22 व तिसरे दिन 70 चौथे दिन 150 व वीरवार को इनकी संख्या 250 के करीब पहुंच गई हैं। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देख समिति ने पास ही सैनी धर्मशाला में उनका ठहरने का इंतजाम करवाया हैं।
विज्ञापन
सेवादार कपिल वर्मा ने बताया की दो दिन पहले मघ्य रात्रि डेढ़ बजे गांव पिंडारी से कांवड़ियों का फोन आया। बताया कि यहां रास्ते में कोई भी भंडारा शिविर नहीं लगा है। हो सके तो मंदिर समिति की ओर से यहां भोजन की व्यवस्था करवा दें तो तुरंत श्री नीलकंड महादेव मंदिर चंदाना गेट के सेवादारों ने गांव पिंडारसी के पेट्रोल पंप पर लगभग 35 कांवड़ियों को खाना खिलाया। वहीं, बुधवार को भी ढांड के निकट 152 डी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कावड़ियों के लिए सेवादारोंं ने खाना पहुंचाया था। इस अवसर पर प्रधान संजय, धूप सिंह, हरदीप सैनी, कपिल वर्मा, अशोक गर्ग, आदि
उपस्थित रहे।