फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kamaljeet Kaur of Kaithal got first place in hurdle race.

Kaithal News: हर्डल रेस में कैथल की कमलजीत कौर को पहला स्थान

Wed, 08 Jan 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 08 Jan 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Kamaljeet Kaur of Kaithal got first place in hurdle race.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/कैथल। कर्ण स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेक्टिस प्रतियोगिता के पहले दिन 22 जिलों के दो हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान हुई 100 मीटर हर्डल रेस में कैथल की कमलजीत कौर प्रथम, भिवानी की सोनिका द्वितीय व रेवाड़ी की गुंजन तृतीय स्थान पर रही।

महिलाओं की 4x100 रिले में फरीदाबाद पहले, पंचकूला दूसरे व करनाल तीसरे स्थान पर रहा। पहले दिन विभिन्न आठ खेल स्पर्धाओं में रिले दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, 100, 400 व 1500 मीटर सहित विभिन्न श्रेणियों की दौड़, गोला फेंक के मुकाबले हुए। वहीं सुबह के सत्र में 10 किलोमीटर की हाफ मैराथन में महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। पुरुषों की हाफ मैराथन में चरखी दादरी के मोहन प्रथम स्थान पर रहे उन्होंने 5100 रुपये का इनाम जीता।
विज्ञापन


सोनीपत के वंश दूसरे स्थान पर रहे और 3100 रुपये का इनाम मिला। झज्जर के राहुल ने तृतीय स्थान पाया व 2100 रुपये का चेक मिला। महिलाओं में सोनीपत की अंकिता प्रथम, महेंद्रगढ़ की एकता द्वितीय व भिवानी की मंजू तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सभी जिलों के प्रतिभागी खिलाड़ियों ने सुबह 11 बजे मार्च पास्ट किया। पुरुषों की 100 मीटर हर्डल में जींद के सूर्य चौहान पहले, हिसार के विकास सैनी दूसरे, फरीदाबाद के नकुल तीसरे स्थान पर रहे। यह आयोजन नौ जनवरी तक होगा। इसमें सभी जिलों के पुरुष व महिला एथलीटों ने भाग लिया।

पहले दिन के परिणाम

n
लंबी कूद में (पुरुष) में रेवाड़ी के अविनाश प्रथम, सिरसा के मांगे राम द्वितीय व पानीपत के हरि नारायण तृतीय।

n
महिलाओं में फरीदाबाद की मुस्कान प्रथम, जींद की कुसुम द्वितीय व यमुनानगर की गगनदीप कौर तृतीय।

n
1500 मीटर दौड़ (पुरुष) में रेवाड़ी के सरजीत प्रथम, आकाश द्वितीय व चरखी दादरी के धोनी तृतीय।

n
महिलाओं में सोनीपत की मुस्कान पहले, हिसार की अनीता दूसरे व करनाल की विजेता तीसरे स्थान पर रही।

n
गोला फेंक में फरीदाबाद के अंशदीप रावत पहले, सिरसा के गंगा सिंह दूसरे, चरखी दादरी के विकास तृतीय रहे।

n
महिलाओं में भिवानी की मुनेश पहले, फरीदाबाद की मोनिका दूसरे व रोहतक की खुशबू तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed