{"_id":"6521aee72ed7bc277b01b936","slug":"kamaljeet-became-head-girl-subhash-became-head-boy-kaithal-news-c-18-1-knl1004-236731-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कमलजीत हेड गर्ल, सुभाष बने हेड बॉय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कमलजीत हेड गर्ल, सुभाष बने हेड बॉय
Sun, 08 Oct 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। कांगथली के माता गुजरी पब्लिक स्कूल में हुए चुनाव के बाद चुनाव में कमलजीत कौर को हेड गर्ल और सुभाष को हेड बॉय चुना गया। इसका मकसद बच्चों को चुनाव के बारे में जागरूक करना था।
चुनाव में पांचवीं से कक्षा 12वीं तक के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों में चुनाव के लिए बहुत अधिक उत्साह देखा गया। स्कूल के हेड बॉय व हेड गर्ल के पद के लिए यह चुनाव करवाए गए। पहले बच्चों से नॉमिनेशन फॉर्म भरवाया और उसके बाद विधानसभा चुनाव की तरह ही चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई।
स्कूल प्रबंधक हरजीत सिंह ने बताया कि बच्चों को चुनाव के बारे में जानकारी हो चुनाव प्रक्रिया किस प्रकार से संपन्न होती है और कैसे वोट डाले जाते हैं, उसकी जानकारी के लिए यह चुनाव करवाए गए हैं।
विज्ञापन
नामांकन भरने वाले छात्र एवं छात्राओं ने सभी कक्षाओं में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उन्हें अपने लिए वोट करने के लिए प्रेरित भी किया। उन्हें उनकी समस्याओं के समाधान का वायदा भी किया। चुनाव प्रक्रिया के अनुसार ही बच्चों ने पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डालें। बच्चों को सही उम्मीदवार को चुनने के लिए कहा गया। कार्यक्रम के आयोजन में स्कूल स्टाफ ने सहयोग किया।