{"_id":"61e1d58f0354c73d7052bd53","slug":"kalayat-s-daughter-divya-sharma-to-serve-in-unesco-kaithal-news-knl960583119","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलायत की बेटी दिव्या शर्मा का यूनेस्को में वरिष्ठ शोध परामर्शदाता के पद पर चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलायत की बेटी दिव्या शर्मा का यूनेस्को में वरिष्ठ शोध परामर्शदाता के पद पर चयन
विज्ञापन
कलायत। कलायत की बेटी दिव्या शर्मा का संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के पेरिस स्थित मुख्यालय में वरिष्ठ शोध परामर्शदाता के पद पर चयन हुआ है। वे जर्मनी से पीएचडी करने के बाद आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) पेरिस में इंटर्नशिप कर रही हैं।
होनहार दिव्या शर्मा के पिता मुकेश कलायत स्थित उप मंडल नागरिक अस्पताल में मुख्य तकनीकी अधिकारी के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। बेटी के यूनेस्को में चयन होने पर मुकेश और उनकी पत्नी सुनीता रानी की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। दिव्या ने प्रारंभिक शिक्षा कलायत शहर के बाल भारती और एमडीएन स्कूल से शुरू की। दिव्या ने मोहाली स्थित आईआईएसईआर से गणित विषय में एमएस की योग्यता हासिल की। इसके बाद जर्मनी से पीएचडी की।
वर्तमान वे आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) पेरिस में इंटरनशिप कर रही थीं। उनका सपना विश्व के विख्यात संस्थान यूनेस्को के माध्यम से विश्व में सेवाएं देना रहा। मुकेश और सुनीता रानी ने बताया कि दिव्या शर्मा ने जिस प्रकार 28 वर्ष की आयु में बड़ी उपलब्धि हासिल की है उससे परिवार, समाज, प्रदेश और देशवासियों की तरफ से उन्हें निरंतर बधाई के संदेश आ रहे हैं।