फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kalayat municipality from general category will become the president.

Kaithal News: सामान्य वर्ग का बनेगा कलायत नगरपालिका अध्यक्ष

Fri, 27 Dec 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Kalayat municipality from general category will become the president.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के पंचकूला मुख्यालय में हुई बैठक में हरियाणा की आठ नगर निगमों समेत 34 निकायों के मेयर व प्रधान पद के लिए हुए ड्रा में कलायत नगरपालिका अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग के हिस्से में आया। यह जानकारी कलायत नगरपालिका सचिव पवन कुमार शर्मा ने दी।

इस प्रकार नई वार्ड बंदी के बाद अब कलायत में 16 पार्षदों के साथ प्रधान पद के लिए मतदान होगा। इससे पिछली प्लान में कलायत नगरपालिका अध्यक्ष का पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था। जून 2023 में नगरपालिका की पिछली कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो गया था। अब सरकार द्वारा नगरपालिका चुनावों की घोषणा के बाद से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक संभावित उम्मीदवारों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी थी। प्रतीक्षा इस बात की थी कि ड्रा में अध्यक्ष पद किस वर्ग के लिए आरक्षित होगा। सामान्य वर्ग के लिए खुला होने की सूचना के बाद से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने अपनी गोटियां फिट करना शुरू कर दी।
विज्ञापन


भाजपा ने निकाय चुनाव पार्टी के चुनाव चिह्न पर लड़ने का फैसला किया है। भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वालों की सूची बहुत लंबी है। उन लोगों को दो-दो चुनाव लड़ने होंगे। पहला तो अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के चुनाव चिह्न के लिए और फिर दूसरा अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका चुनाव में यूं रहेगी वार्डों की स्थिति
वार्ड
लिंग
वर्ग

1
महिला
एससी

2
ओपन
सामान्य

3
महिला
एससी

4
महिला
सामान्य

5
ओपन
बीसी-ए

6
ओपन
सामान्य

7
ओपन
सामान्य

8
ओपन
सामान्य

9
ओपन
सामान्य

10
ओपन
सामान्य

11
ओपन
एससी

12
ओपन
एससी

13
ओपन
सामान्य

14
महिला
बीसी-ए

15
महिला
सामान्य

16
महिला
बीसी-ए

नगरपालिका अध्यक्ष सामान्य वर्ग
कलायत नगरपालिका 1987 में आई थी अस्तित्व में

वर्ष 1987 में कलायत नगरपालिका अस्तित्व में आई थी। तब से लेकर 2024 तक कलायत नगरपालिका में 13 ही वार्ड थे। 2024 में हुई नगरपालिका की नई वार्डबंदी में वार्डों की संख्या बढ़ा कर 16 कर दी गई। नगरपालिका आम चुनाव को लेकर जो नई वार्ड बंदी की गई, उसके अनुसार कलायत नगरपालिका की कुल आबादी 20 हजार 546 है। इस कुल आबादी में सामान्य वर्ग की आबादी 11 हजार 309 है जबकि अनुसूचित 4476 व बीसी-ए 4761है। 2024 में बीसी-बी के लिए अलग से आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसके चलते नपा द्वारा इस वर्ग की आबादी की छंटनी परिवार पहचान पत्र के अनुसार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed