{"_id":"5d3def548ebc3e6cc4513d05","slug":"kalayat-geeta-krishna-kaithal-news-rtk5080099143","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री कपिल मुनि तट पर स्थापित की जाएंगी श्रीकृष्ण-अर्जुन के गीता उपदेश की कलाकृतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री कपिल मुनि तट पर स्थापित की जाएंगी श्रीकृष्ण-अर्जुन के गीता उपदेश की कलाकृतियां
विज्ञापन
32-कलायत में निर्माणाधीन पार्क में निर्माण एजेंसी से विमर्श करते समाज सेवी
- फोटो : Kaithal
श्री कपिल मुनि तट पर शीघ्र महाभारत काल से जुड़े महत्वपूर्ण इतिहास का खास नजारा देखने को मिलेगा। प्रदेश सरकार ने श्री कपिल मुनि धाम के साथ 3 करोड़ 9 लाख रुपये से निर्माणाधीन पार्क में श्रीकृष्ण-अर्जुन गीता उपदेश की आकर्षक कलाकृतियां स्थापित करने का निर्णय लिया है। देश के नामी शिल्पकारों द्वारा इसे बड़े बजट से तैयार किया जाएगा। कलायत इलाका धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र की 48 कोस परिधि में आता है। इस ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा के आग्रह पर नगर पालिका के माध्यम से निर्माणाधीन पार्क को विशेष रूप देने की नीति तय की है। सीएम ने 13 अगस्त 2016 को कलायत विकास उत्सव रैली में पार्क निर्माण की घोषणा की थी। इसके लिए श्री कपिल धाम के साथ लगती जमीन का चयन किया गया था। निर्माण एजेंसी प्रमुख सुनील सांगवान ने बताया कि जो प्रारूप पार्क का तैयार किया गया है उससे यह योजना इलाके के सुंदरीकरण में चार चांद लगाने का काम करेगी। निर्माण योजना का कार्य दिसंबर 2019 तक पूर्ण करना है।
योग का मंच होगा तैयार : करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन पार्क भारत की प्राचीन योग पद्धति को भी जीवंत करने में अहम भूमिका अदा करेगा। इसके लिए 80 गुणा 40 फीट आकार में योग क्रियाओं के लिए इकाई स्थापित की जा रही है। इससे योग साधकों में खुशी की लहर है।
लोगों को मिलेगी ओपन जिम की सहूलियत : श्री कपिल मुनि सरोवर तट के पास पार्क में योग क्रियाओं के साथ-साथ 80 गुणा 80 फीट दायरे में ओपन जिम की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। ताकि गांवों में सरकार द्वारा स्थापित की गई व्यायामशालाओं की भांति शहरी क्षेत्र के लोग भी इस सेवा का लाभ उठा सकें।