फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kalash Yatra taken out in the city with pomp and show

Kaithal News: गाजे-बाजे के साथ शहर में निकाली कलश यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out in the city with pomp and show
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। हुडा काॅलोनी नंबर एक स्थित खाटू श्याम पार्क में शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई और बाद शहर की परिक्रमा कर वापस यज्ञ स्थल में पहुंचकर समाप्त हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीला वस्त्र पहनकर एवं सिर में कलश रख कर भाग लिया।
इसके पहले कथा स्थल पर हवन किया गया। कथा का शुभारंभ करते हुए कथावाचक श्री श्री 1008 राम कृष्ण दास जी महाराज के कृपापात्र शिष्य अरविंद शास्त्री महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है, इसे सुनने मात्र से ही वहां के संपूर्ण क्षेत्र सकारात्मक ऊर्जा से सशक्त हो जाते हैं।
विज्ञापन

शास्त्री ने बताया कि विश्व में सभी कथाओं में ये श्रेष्ठ मानी गई है। जिस स्थान पर इस कथा का आयोजन होता है, वो तीर्थ स्थल कहलाता है। इसका सुनने एवं आयोजन कराने का सौभाग्य भी प्रभु प्रेमियों को ही मिलता है। ऐसे में अगर कोई दूसरा अन्य भी इसे गलती से भी श्रवण कर लेता है, तो भी वो कई पापों से मुक्ति पा लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कथा के सुनने के प्रभाव से मनुष्य बुराई त्याग कर धर्म के रास्ते पर चलने के साथ साथ मोक्ष को प्राप्त करता है।
इस अवसर पर माता बनभौरी मंदिर के प्रधान मनिंदर बंसल उर्फ पिंका, राजकुमार जाखौली, सूरजभान शर्मा, सुरेश शर्मा, सुशील बंसल, नरेंद्र कंसल, अशोक कुमार, राजकुमार, तेलू राम, नानू राम मित्तल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed