{"_id":"65ea1a531515bf27c2096306","slug":"kalash-yatra-taken-out-in-naradas-kutiya-temple-kaithal-news-c-18-1-knl1004-343246-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नरड़ के कुटिया मंदिर में निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नरड़ के कुटिया मंदिर में निकाली कलश यात्रा
Fri, 08 Mar 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नरड़ गांव के कुटिया मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर वीरवार को कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में समस्त ग्राम की महिलाओं ने बढ़चढक़र हिस्सा लिया। महिलाओं ने यात्रा के दौरान भजनों पर नृत्य किया।
यात्रा कुटिया मंदिर से शुरू होकर पूरे गांव की परिक्रमा कर वापस कुटिया में समापन हुआ। शुक्रवार को कुटिया मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। कुटिया मंदिर में भगवान शिव, राधा-कृष्ण की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए बीते एक सप्ताह से पूजा अर्चना चल रही है।
पंच सुनील शर्मा ने कहा कि समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से कुटिया मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। शुक्रवार को भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। उन्होंने कार्यक्रम में सभी ग्रामवासियों अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बीते एक सप्ताह से मंदिर में पूजा अर्चना व महिलाओं द्वारा कीर्तन चल रहा है। सुबह सात बजे से 11 बजे तक और शाम के समय भी पूर्जा अर्चना की जाती है। मंदिर में फल, फूल, धूप, मिठाई, चावल सहित अन्य सामग्री से भगवान शिव व राधा कृष्ण की पूजा अर्चना की गई है।
सुबह सात से 11 बजे तक मंत्रोच्चारण के साथ पंच सुनील शर्मा ने पूजा अर्चना करवाई जा रही है। इसके बाद महिलाएं भजनों के साथ कीर्तन करती हैं।
महिला कमलेश, संतरों, सोनू, मुकेश, बाला, कुसुम ने बताया कि गांव के मंदिर में भगवान शिव और राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित होने जा रही है। इसकी उन्हें बहुत की खुशी है। इसके लिए वह हर रोज मंदिर में हो रहे कीर्तन व पूजा अर्चना में हिस्सा ले रहे हैं। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में निकाली कलश यात्रा में भी भाग लिया।