फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kajal group got first place in group folk dance

Kaithal News: सामूहिक लोक नृत्य में काजल समूह को पहला स्थान

Wed, 24 Sep 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 24 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Kajal group got first place in group folk dance
23केएलटी46: लोक सामूहिक नृत्य में अपनी प्रस्तुति देती छात्राएं   संवाद 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कलायत में सेवा पखवाड़ा के तहत लोक सामूहिक नृत्य और लोक सामूहिक गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लोक सामूहिक नृत्य में काजल समूह ने प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रधानाचार्य भूपेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान संस्थान में स्वच्छता अभियान और कैरियर काउंसलिंग जैसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना, समुदाय से जुड़ाव बढ़ाना और शिक्षा के साथ-साथ समाजोपयोगी गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों जैसे विविध कार्यक्रम इसके अंतर्गत आयोजित किए जाएंगे। इस पहल से न केवल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का समग्र विकास होगा बल्कि विद्यालय और समाज के बीच आपसी सहयोग भी मजबूत होगा।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने बताया कि युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत तय किए गए सभी कार्यक्रम आईटीआई में उत्साहपूर्वक मनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रथम स्थान पाने वाली टीम को 1100 रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 750 रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 500 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में भेंट की गई।

n
लोक सामूहिक नृत्य: काजल समूह – प्रथम, ज्योति समूह – द्वितीय, शिवानी समूह – तृतीय।

n
लोक सामूहिक गायन: काजल समूह – प्रथम, साहिब सिंह समूह – द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed