{"_id":"6417770140cca937ba0887b7","slug":"kaithals-manisha-moun-hit-the-winning-punch-in-womens-world-boxing-kaithal-news-c-18-1-64723-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महिला विश्व मुक्केबाजी में कैथल की मनीषा मौण ने मारा जीत का पंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महिला विश्व मुक्केबाजी में कैथल की मनीषा मौण ने मारा जीत का पंच
विज्ञापन
कैथल। नई दिल्ली में आयोजित की जा रही महिला विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कैथल की मनीषा मौण ने जीत का पंच मारा। रविवार को मनीषा मौण का पहला मुकाबला था, जिसमें मौण ने आस्ट्रेलिया की राहिमा टीना को 5-0 से मात दी। मनीषा की जीत के बाद उनके कोच व परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
कोच गुरमीत व विक्रम ढुल ने बताया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 15 से 26 मार्च तक विश्व महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में 74 से अधिक देशों की 350 महिला मुक्केबाज हिस्सा ले रही हैं। भारतीय टीम में कुल 12 मुक्केबाज चयनित हुए हैं। इसमें कैथल की मनीषा मौण समेत हरियाणा के आठ मुक्केबाज भी शामिल हैं। रविवार शाम के समय पूल बी के ब्लू कॉनर में 54 से 57 किलोभार वर्ग में खेलते हुए कैथल की अंतरारष्ट्रीय मुक्केबाज मनीषा मौण ने जीत दर्ज की।
मनीषा ने इस मुकाबले में आस्ट्रेलिया की राहिमा टीना को 5-0 से हरा दिया। मनीषा मौण की जीत पर उसके पिता कृष्ण कुमार व भारतीय प्रशंसक खुशी झूम उठे। जिला खेल अधिकारी रामनिवास, बॉक्सर मनोज, कोच राजिंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, विक्रम ढुल, अमरजीत सिंह, चेतन, राजेश कुमार, अनूप धीमान, पीटीआई सुनील कुमार, डीपीई संदीप, रमेश कुमार, राजेश कुमार, जोगिंद्र खिलाड़ी कीर्ति ढुल, लासु यादव, स्नेहा तंवर, संजना व मुस्कान ने विजेता खिलाड़ी मनीषा मौण को बधाई दी।