फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal's Kamaljeet Kaur got first place in heptathlon.

Kaithal News: हेप्टाथलॉन में कैथल की कमलजीत कौर को पहला स्थान

Thu, 09 Jan 2025 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 09 Jan 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Kaithal's Kamaljeet Kaur got first place in heptathlon.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/करनाल। कर्ण स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेक्टिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला एवं पुरुषों की विभिन्न 25 खेलों के मुकाबले हुए। इनमें 22 जिलों के दो हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान हेप्टाथलॉन स्पर्धा में कैथल की कमलजीत कौर ने पहला स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।

उधर, पुरुष वर्ग के डिस्कस थ्रो में करनाल के अनिल प्रथम रहे, उन्हें 5100 रुपये का इनाम मिला। भिवानी के सत्यवान द्वितीय व यमुनानगर के नितिन तृतीय रहे। वहीं 4x400 महिलाओं की रिले दौड़ में करनाल ने प्रथम, जींद ने द्वितीय व फरीदाबाद ने तृतीय स्थान हासिल। इसमें करनाल की लक्षिता, कविता, कशिश व सिमरन पहले, जींद की आशा, तमन्ना, तुलसी व छवि दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


पुरुषों की रिले दौड़ में रोहतक ने पहला, पंचकूला ने दूसरा व सोनीपत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार पुरुष वर्ग की ऊंची कूद में करनाल के मंजीत पहले, अंबाला के हिमांशू दूसरे व सिरसा के संतोख तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन विभिन्न डिस्कस थ्रो, हेप्टाथलॉन, 4x400 रिले दौड़, 100, 800, 400 मीटर दौड़, 20 किलोमीटर रेस वॉक, जैवलिन थ्रो, बॉस कूद, ऊंची कूद के मुकाबले हुए। महिला वर्ग जैवलिन थ्रो में करनाल की सलोनी, भिवानी की गोरा व हिसार की ईशा तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर महिला वर्ग में करनाल की लक्षिता प्रथम, करनाल की कविता द्वितीय व अंबाला की अंशिका तृतीय रही।

दूसरे दिन के परिणाम

n
डिस्कस थ्रो (महिला वर्ग) में भिवानी की मुनेश प्रथम, पलक द्वितीय व आरती तृतीय रही।

n
हेप्टाथलॉन में कैथल की कमलजीत कौर प्रथम, भिवानी की सोनिका द्वितीय व हिसार की ईशा तृतीय रही।

n
100 मीटर (पुरुष वर्ग) में पानीपत के मोहित प्रथम, गुरुग्राम के जुनैद द्वितीय व फरीदाबाद के वीरेंद्र तृतीय रहे।

n
महिला वर्ग में सोनीपत के अंशु ने प्रथम, भिवानी की प्राची ने द्वितीय व भिवानी की सोनिका ने तृतीय स्थान हासिल किया।

n
20 किलोमीटर रन वे (पुरुष वर्ग) में संदीप ने पहला, पंकज ने दूसरा व मयंक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

n
जैवलिन थ्रो पुरुष वर्ग में झज्जर के मनीष ने प्रथम, सिरसा के विनय ने द्वितीय व भिवानी के युद्धवीर ने तृतीय स्थान पाया।

n
800 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) में चरखी दादरी के धोनी ने पहला, झज्जर से संकेत ने दूसरा व पानीपत के दीपक ने तीसरा स्थान हासिल किया।

n
बांस कूद (पुरुष वर्ग) में भिवानी के प्रवीन पहले, हिसार के भाविश दूसरे व भिवानी के हिमांशु तीसरे स्थान पर रहे।

n
800 मीटर (महिला वर्ग) में भिवानी की मीना पहले, अंबाला की रिंपी दूसरे व जींद की तमन्ना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

n
400 मीटर हर्डल दौड़ में जींद की आशा ने पहला, रेवाड़ी की गुनगुन ने दूसरा व कैथल की चांदनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

n
4x400 महिला वर्ग में करनाल की लक्षिता, कविता, कशिश व सिमरन प्रथम।

n
100 मीटर महिला वर्ग में सोनीपत की अंशु पहले, भिवानी की प्राची शर्मा दूसरे व जींद की सोनिका तीसरे स्थान पर रही।

n
लड़कों में जींद के सूर्य चौहान पहले, हिसार के विकास सैनी दूसरे, फरीदाबाद के नुकुल तीसरे स्थान पर रहे।

दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्धालु

दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्धालु- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed