फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal's daughter Yukti is touching new heights in the film industry

Kaithal News: सिने जगत में कैथल की बेटी युक्ति छू रही ऊंचाइयां

Sat, 08 Mar 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 08 Mar 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Kaithal's daughter Yukti is touching new heights in the film industry
कैथल। शहर की बेटी युक्ति थरेजा भारतीय मॉडल और अभिनेत्री हैं। उन्होंने दिल्ली के श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक किया और अपने मॉडलिंग कॅरिअर की शुरुआत वर्ष 2017 में ओप्पो दिल्ली टाइम्स फ्रेश फेस प्रतियोगिता से की। वर्ष 2019 में युक्ति ने एमटीवी के रियलिटी शो ‘सुपर मॉडल ऑफ द ईयर’ में भाग लिया, जिससे उन्हें व्यापक पहचान मिली। इसके बाद, उन्होंने जुबिन नौटियाल के लोकप्रिय हिंदी म्यूजिक वीडियो लुट गए वर्ष 2021 में इमरान हाशमी के साथ प्रमुख भूमिका निभाई, जो दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ।
विज्ञापन

इसके अलावा, युक्ति ने तेलुगु भाषा की फिल्म ‘रंगाबली’ में हीरोइन का किरदार निभाया है। वहीं वर्ष 2024 में मलयालम भाषा की फिल्म ‘मार्को इन दुबई’ में काम किया है। इसके अलावा, पंजाबी और मराठी म्यूजिक वीडियो में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे उन्होंने विभिन्न भाषाओं के दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में, वे विभिन्न फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन


उनकी इस सफलता ने न केवल उनके कॅरिअर को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, बल्कि हरियाणा के कैथल जिले का नाम भी रोशन किया है और माता-पिता का सपना भी साकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं-

पिता परवीन थरेजा व माता रीटा थरेजा ने बताया कि उनके लिए यह बहुत गर्व का क्षण है कि उनकी बेटी युक्ति थरेजा देश-विदेश में जिले का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने बताया कि युक्ति को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था।

युक्ति ने कैथल से वर्ष 2018 में 12वीं कक्षा पास की और वर्ष 2021 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने बताया कि युक्ति का लक्ष्य बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाना है।

वर्तमान में युक्ति थरेजा के इंस्टाग्राम पर लगभग 9 लाख 35 हजार फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा, वह यूट्यूब पर भी काफी लोकप्रिय हैं।

परिवार ने बताया कि युक्ति को बचपन से ही प्रतियोगिताओं में भाग लेने का शौक था। वर्ष 2014 में, उन्होंने लुधियाना में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम स्थान हासिल किया था।


हीरोइन युक्ति थरेजा ने इस अवसर पर देश की सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं को अपने-अपने क्षेत्र में मेहनत कर अपने लक्ष्य को पाना चाहिए और देश में अपने माता-पिता का नाम रोशन करना चाहिए। रिपोर्ट : राजिंद्र तंवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed