{"_id":"6adcf80d4554eb5c640f7c03","slug":"kaithals-aqi-rose-from-114-to-139-in-a-single-day-kaithal-news-c-245-1-kht1013-157026-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एक दिन में 114 से 139 पर पहुंचा कैथल का एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एक दिन में 114 से 139 पर पहुंचा कैथल का एक्यूआई
विज्ञापन
कैथल। जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सुबह और शाम के समय जहां हल्की ठंड महसूस होने लगी है, वहीं दिन के समय धूप निकल रही है। जिले के वायु गुणवत्ता सूचकांक में पिछले तीन दिनों के भीतर आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हवा की गुणवत्ता का स्तर लगातार घट-बढ़ रहा है। बुधवार को जहां कैथल का एक्यूआई 127 दर्ज किया गया था, वहीं शनिवार को यह शाम पांच बजे 139 पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये स्तर 114 पर था।
अभी तक जिले में पराली जलाने का एक भी मामला सामने नहीं आया है। प्रशासन की ओर से किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है और सेटेलाइट के जरिये भी खेतों पर पैनी नजर रखी जा रही है। आढ़तियों और किसानों का ध्यान इस समय मंडियों में धान की खरीद और उठान पर केंद्रित है। इसके कारण खेतों में अवशेष प्रबंधन पर सतर्कता बरती जा रही है।
लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में
मौसम में अचानक आए इस बदलाव के कारण नागरिक अस्पताल में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है। डॉक्टर जितेंद्र गिल के अनुसार तापमान में आ रहे इस उतार-चढ़ाव के कारण लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि इस बदलते मौसम में लोग खान-पान का विशेष ध्यान रखें और सुबह-शाम बाहर निकलते समय हल्के गर्म कपड़ों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
तापमान में गिरावट और दोहरे मौसम का असर
कैथल में इस समय अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। दिन और रात के तापमान में करीब 16 डिग्री का यह बड़ा अंतर लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। सुबह और शाम की ठंड के बाद दोपहर की धूप लोगों को बीमार कर रही है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में वायरल इंफेक्शन, गले में खराश और सांस की तकलीफें ज्यादा देखने को मिल रही हैं।