फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal youth missing in Libya, villagers demand to find him

Kaithal: लीबिया में लापता हुआ साहिल, ग्रामीणों ने की पंचायत, पता लगाने और एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Tue, 12 Sep 2023 07:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Sep 2023 07:00 PM IST
सार

कैलरम गांव के ग्रामीणों ने पंचायत कर रोष जताया है। ग्रामीण बोले कि ढाई महीने से साहिल का कोई सुराग नहीं लग पाया है। साहिल के साथ अनहोनी की भी ग्रामीणों ने आशंका जताई है। 

विज्ञापन
Kaithal youth missing in Libya, villagers demand to find him
डीएसपी सज्जन के समक्ष मांग रखते ग्रामीण व युवक साहिल के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लीबिया में लापता कैथल के कैलरम गांव निवासी युवक साहिल का पता लगाने और उसे गलत तरीके से विदेश भेजने वाले एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए गांव कैलरम, बालू और तितरम के ग्रामीणों ने मंगलवार को पंचायत की। एजेंटों पर कार्रवाई न होने से खफा ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ भी रोष प्रकट किया। साथ ही आगामी सोमवार तक ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इससे पहले पंचायत में ग्रामीणों ने कलायत डीएसपी सज्जन सिंह को बुलाया और उनके समक्ष जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग रखी।

विज्ञापन


ग्रामीण जिला पार्षद दीप बालू, कैलरम के पूर्व सरपंच अजमेर सिंह, बीरबल, पवन और तितरम गांव के बीरबल ने पंचायत के सामने बताया कि युवक का ढाई महीने से कोई सुराग नहीं मिला है। इस कारण परिजनों के साथ ही ग्रामीणों में भी रोष है। साहिल जून महीने में ही पुर्तगाल गया था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंच पाया और लीबिया से ही लापता हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वे हिसार-चंड़ीगढ़ नेशनल हाईवे पर जाम करने जा रहे थे, लेकिन कलायत के डीएसपी के आश्वासन पर विरोध स्थगित कर दिया। डीएसपी सज्जन कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुलिस युवक का पता लगाने का भरसक प्रयास कर रही है। आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि यदि सोमवार तक दोनों मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 जून को कलायत थाने में दर्ज कराई थी शिकायत
गांव कैलरम निवासी शिवकुमार ने इस संबंध में 27 जून को कलायत थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसके बेटे साहिल को पुर्तगाल भेजने के नाम पर आरोपी उमरपाल राणा, प्रेम और पवन सैनी ने उससे 11 लाख 97 हजार 500 रुपये ठग लिए।

इसके बाद आरोपियों ने उसे पहले दुबई और बाद में लीबिया भेज दिया था। उसके वहां पहुंचने के बाद जब युवक से संपर्क नहीं हो पाया तो उन्होंने आरोपियों से बातचीत की, लेकिन उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं बताया। बाद में उन्हें अपने स्तर पर पता लगा कि आरोपियों ने उसे गलत तरीके से नाव के रास्ते विदेश भेजा है।


शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर बेटे की हत्या की भी आशंका जताई। उसने पुलिस को दी शिकायत में जल्द से जल्द उसके बेटे का पता लगाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed