फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal was filled with Rama, Bhandara along with Puja

Kaithal News: राममय हुआ कैथल, पूजा के साथ भंडारे

Mon, 07 Apr 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 07 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kaithal was filled with Rama, Bhandara along with Puja
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/कलायत/सीवन। जिलेभर में रविवार को राम नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर माहौल राममय हो गया और जुबां पर जय श्री राम के जयकारे रहे। घरों और मंदिरों में भक्ति और सेवा का संगम देखने को मिला। नवरात्र के समापन पर कई स्थानों पर व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने कंजकों को बिठाकर व्रत भी खोले।

कलायत में विश्व हिंदू परिषद ने श्री कपिल मुनि मंदिर परिसर में स्थित श्री राम मंदिर में आयोजन किया। विहिप जिला उपाध्यक्ष बीरभान निर्मल व जिला सहमंत्री निशीकांत शर्मा की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मंदिर परिसर में जमा हुए।
विज्ञापन


सबसे पहले भगवान राम का पंचामृत से स्नान करवाया गया। उसके पश्चात बाल कांड का पाठ हुआ। फिर श्री राम रक्षा स्त्रोत, श्री राम स्तुति व हनुमान चालिसा का सस्वर पाठ किया गया। करीब तीन घंटे चले कार्यक्रम का समापन भोग आरती के साथ हुआ। निर्मल ने कहा कि रामनवमी के दिन हम रामलला का जन्मोत्सव मना रहे हैं यह हमारी संस्कृति का सबसे अनमोल पल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सह मंत्री निशीकांत शर्मा ने कहा कि भगवान राम ने अपनी लीलाओं के माध्यम से सृष्टि के कल्याण के लिए मर्यादाओं को प्रतिपादित किया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद रणवीर धानियां, पार्षद रविंद्र कुमार बंटी, पार्षद जगदीश राईका, विहिप धर्माचार्य प्रमुख विशाल शांडिल्य, पंडित संजय शास्त्री, प्रखंड मंत्री डाॅ. प्रियव्रत गालब, संजय सिंगला, राजू कौशिक, महेंद्र राइका, कुलदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में विहिप सदस्य मौजूद रहे।

उधर, सीवन में श्रीकृष्ण कृपा सेवा मंदिर में वरिष्ठ समाजसेवी भीष्म पितामह सरदाना और समाजसेवी श्रवण सरदाना की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन से हुई, जिसके पश्चात संकीर्तन का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ भीष्म पितामह सरदाना और श्रवण सरदाना ने किया। कार्यक्रम में मोंटी कामरा, यशिका सरदाना, भीष्म पितामह सरदाना, केवल कृष्ण मिड्ढा व अन्य कलाकारों ने श्रीकृष्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।


स्वर्गद्वार शिव मंदिर में भी रामनवमी के उपलक्ष्य में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। भक्त संगीत बंसल और अग्रवाल समाज सीवन के प्रधान सुमेश बंसल ने बताया कि रमेश शास्त्री ने विधिवत रूप से हवन करवाया। विधायक देवेंद्र हंस ने शिरकत की। कार्यक्रम के बाद विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पुजारी ओमप्रकाश, कृष्ण बंसल, रामपाल बंसल, प्रवेश, बलराज, जोगध्यान बंसल और विनोद बंसल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed