फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Two cars collided due to fog

Kaithal: कोहरे से हुई दो कारों में भिड़ंत, बाल-बाल बचे चालक, दृश्यता रही महज 50 मीटर

Mon, 25 Dec 2023 11:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Dec 2023 11:15 PM IST
सार

कैथल में सुबह कोहरे से दृश्यता महज 50 मीटर रही। इससे लोगों को परेशानी हुई। वहीं सर्दी के प्रभाव को देखते हुए बाजारों में गर्म कंबलों, कोट, गर्म जैकेट, ऊन की जर्सी की भी मांग बढ़ गई है।

विज्ञापन
Kaithal: Two cars collided due to fog
कैथल में धुंध से गुजरते वाहन, अलाव जला ठंड से बचने का प्रयास करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोमवार को एक बार फिर से सुबह के समय कोहरा छाया। सुबह कोहरा इतना था कि महत 50 मीटर ही दृश्यता थी। कोहरा दोपहर 12 बजे तक छाया रहा। सुबह अपने कामकाज के पर जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते शहर में पदमा सिटी मॉल के पास दो कारों में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि एक बार का एक्सल टूटने से टायर भी अलग हो गया।

विज्ञापन


हालांकि जानमाल की हानि होने की खबर नहीं है। दोनों चालकों को भारी आर्थिक नुकसान जरूर हुआ है। उधर, बाजारों में सुबह सर्दी के चलते दुकानें काफी देरी से खुली। दुकानदारों ने सुबह सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कोहरे के चलते ठंडक बढ़ गई है। सुबह से समय लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए दिखाई दिए। दोपहिया वाहन चालक जब अपने गंतव्य पर पहुंचे तो उनके कपड़ों पर भी कोहरा जम गया था। दोपहर 12 बजे कोहरा छठा और इसके बाद हलकी धूप निकली। जिसके बाद सर्दी से थोड़ी राहत मिली। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस किया दर्ज किया गया। उधर, वायु गुणवत्ता सूचकांक 214 से घटकर 190 पर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद वर्मा ने कहा कि गेहूं की फसल के लिए कोहरा व ठंड होना बहुत जरूरी है। कोहरे से गेहूं की फसलों को नाइट्रोजन मिलता है। जिससे गेहूं में फूट होती है। जितना अधिक कोहरा होगा फसलों को उतना ही फायदा होगा।

कोहरे के चलते वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी
सर्दी के मौसम में सबसे ज्यादा कोहरा सोमवार को पहली बार देखने को मिला। सर्दी की अधिकता के चलते सोमवार सुबह चलने वाले वाहन चालकों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि यह कोहरा किसानों के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है। लेकिन दूसरी तरफ धुंध के चलते दृश्यता काफी कम रही। इसके चलते वाहनों की रफ्तार धीमी रही। राजौंद में ठंड के साथ-साथ अब धूंध भी होने लगी है।


हालांकि किसान इस पर काफी खुश दिखने लगे हैं। गौरतलब है कि एक तरफ धुंध से जहां फसलों को फायदा होगा तो वहीं इससे राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। जिससे वाहनों की रफ्तार में काफी धीमी रही, जिससे वाहन रेंग रेंग कर चलते हुए दिखाई दिए। दोपहर 12 बजे के आसपास धूप निकलने से वाहन चालकों व लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed