फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal tops on Good Governance Day

Kaithal News: सुशासन दिवस पर कैथल रहा अव्वलसुशासन दिवस पर कैथल रहा अव्वल

Thu, 26 Dec 2024 10:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Dec 2024 10:30 AM IST
विज्ञापन
Kaithal tops on Good Governance Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले ने सुशासन दिवस पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। कैथल ने सरकारी योजनाओं और नीतियों को लोगों तक पहुंचने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया और उनकी प्रशंसा की।

कैथल के सिटी मजिस्ट्रेट गुरविंदर सिंह ने गुरुग्राम में अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से प्रशंसा पत्र प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने जिले के जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी दीपक खुराना सहित सभी संबंधित अधिकारियों को बधाई दी और उनके प्रयासों की प्रशंसा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कैथल जिले का यह प्रयास राज्य के अन्य जिलों के लिए एक प्रेरणा है। कैथल प्रशासन ने डिजिटल प्लेटफॉर्म, जागरूकता अभियान से सरकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाया है। विशेष रूप से आयुष्मान भारत, शिक्षा योजना, स्वच्छ भारत मिशन और रोजगार संबंधित योजनाओं में जिला अग्रणी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपलब्धि पर डीआईओ दीपक खुराना ने कहा कि यह सम्मान पूरे जिले की टीम के सामूहिक प्रयास का नतीजा है। हमारा उद्देश्य हमेशा जनता तक सरकारी योजनाओं को पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाना रहा है। डीसी प्रीति ने कहा कि अधिकारियों की इस उपलब्धि ने जिले की प्रतिष्ठा बढ़ाई है और बेहतर कार्य करने के लिए दूसरे अधिकारियों को भी प्रेरित किया है। एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, गुहला के एसडीएम कृष्ण कुमार, कैथल के एसडीएम अजय कुमार, डीएमसी सुशील कुमार, डीडीपीओ कंवर दमन सिंह, जिला परिषद की डिप्टी सीईओ रितु लाठर व जिला लोक संपर्क अधिकारी नसीब सैनी ने इस उपलब्धि के लिए शहर के लोगों को बधाई दी है।


जिला प्रशासन ने सेवा वितरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, एमएमएपीयूवाई, कानून व्यवस्था, विकास और पंचायत, नवाचार / पायलेट परियोजनाओं और स्वच्छ भारत मिशन सहित मापदंडों के आधार पर 100 में से 62.68 का उल्लेखनीय औसत स्कोर हासिल किया है।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed