फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal team gets three medals in Youth Festival

Kaithal News: युवा महोत्सव में कैथल की टीम को तीन पदक

Thu, 09 Jan 2025 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 09 Jan 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Kaithal team gets three medals in Youth Festival
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी पलवल में सफलतापूर्वक आयोजित राज्य युवा महोत्सव में आईटीआई जिला कैथल टीम ने तीन पुरस्कार प्राप्त किए हैं। इनमें फोटोग्राफी इवेंट में प्रथम स्थान, पेंटिंग में तृतीय स्थान और समूह लोक नृत्य में तृतीय स्थान शामिल हैं।

श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी पलवल में आयोजित राज्य युवा महोत्सव में कैथल टीम ने अपनी प्रतिभा और उत्साह का प्रदर्शन किया। इस महोत्सव में विभिन्न जिलों की टीमों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने कहा कि कैथल टीम की इस उपलब्धि पर हमें गर्व है और हम उनकी सफलता की कामना करते हैं। इस अवसर पर वर्ग
विज्ञापन


अनुदेशक अनिल ढुल, सुदेश देवी आदि उपस्थित रहे। ढुल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम रहे विद्यार्थी राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे।

ताइक्वांडो में हविश को रजत पदक ः कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी हविश सग्गू ने दूसरी ओपन हरियाणा स्टेट कनिष्ठ और वरिष्ठ पुरुष और महिला वर्ग की क्योरूगी और पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य जीवन शर्मा ने कहा कि हरियाणा स्टेट ताइक्वांडो संगठन और कुरुक्षेत्र ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित यह चैंपियनशिप कुरुक्षेत्र में आयोजित की गई। इसमें 29 किलो भार वर्ग मंे हविश सग्गू ने रजत पदक प्राप्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्धालु

दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्धालु- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed