{"_id":"63da1eadc31d7f51380e5c76","slug":"kaithal-sarpanch-arrived-to-oppose-deputy-chief-minister-dushyant-chautala-police-detained-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का विरोध करने पहुंचे सरपंच, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal: उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का विरोध करने पहुंचे सरपंच, पुलिस ने हिरासत में लिया
Wed, 01 Feb 2023 01:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 01 Feb 2023 01:41 PM IST
सार
सरपंच उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का विरोध करने के लिए पहुंचे थे। उप मुख्यमंत्री कैथल में जाट कॉलेज के वार्षिक समारोह में पहुंचे थे।
विज्ञापन
सरपंचों को हिरासत में लिया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के कैथल में ई-टेंडरिंग के विरोध में सरपंचों ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। इसके बाद सरपंचों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ई-टेंडरिंग के विरोध में सरपंच सुबह हनुमान वाटिका में एकत्रित हुए थे। इसके बाद वह जाट शिक्षण संस्थान में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का विरोध करने पहुंचे।
सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी रविंद्र सांगवान व एसडीएम संजय कुमार मौके पर पहुंचे। लगभग 50 सरपंचों को पुलिस ने हिरासत में लिया और राजौंद ले गई। वहीं सरपंचों का कहना है कि जब तक सरकार ई टेंडरिंग वापस नहीं लेती तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी रविंद्र सांगवान व एसडीएम संजय कुमार मौके पर पहुंचे। लगभग 50 सरपंचों को पुलिस ने हिरासत में लिया और राजौंद ले गई। वहीं सरपंचों का कहना है कि जब तक सरकार ई टेंडरिंग वापस नहीं लेती तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन