फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal's Subash to run 120 Km to break the record

कंधे पर दस किलो का भार और 120 किमी का सफर

Sat, 06 Jun 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Sat, 06 Jun 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
कैथल के गांव कलासर निवासी सुभाष एवं रोहतक के लाखनमाजरा निवासी श्रीओम के बीच मैराथन जंग रुकने का नाम नहीं ले रही। सुभाष के रिकॉर्ड को श्रीओम ने तोड़ा था। अब शुक्रवार को रिकॉर्ड बनाने के लिए सुभाष ने दौड़ शुरू की।
विज्ञापन


 हनुमान वाटिका से सुभाष को मंत्री कृष्ण बेदी के भाई सुभाष बेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सुभाष कैथल से लेकर नरवाना से कुछ आगे हिसार रोड तक एवं वहां से वापस कैथल के लिए करीब 120 किलोमीटर का सफर तय करेगा। इससे पूर्व उसने अप्रैल माह में कैथल के हनुमान वाटिका से नरवाना एवं नरवाना से फिर कैथल तक के 101 किलोमीटर के सफर को 15 घंटे 44 मिनट में तय किया था। लेकिन इसके बाद लाखनमाजरा के श्रीओम ने उसके रिकॉर्ड को तोड़ते हुए यह दूरी 13 घंटे 40 मिनट में तय कर ली थी।
विज्ञापन


 सुभाष को तभी से यह रिकॉर्ड अखर रहा था। इसी कारण उसने फैसला लिया कि अब वह इससे भी कम समय में 100 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेगा। इसके लिए शुक्रवार सायं हनुमान वाटिका से सुभाष को मंत्री कृष्ण बेदी के भाई सुभाष बेदी ने सात बजे दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व सुभाष ने बताया कि लंबी दौड़ में रिकॉर्ड बनाना ही उसका मुख्य लक्ष्य है। वह अपने इस रिकॉर्ड को बनाए रखने के लिए पूरी कोशिश करेगा। इस बार 120 किलोमीटर से ज्यादा का सफर 13 घंटे से भी कम समय में पूरा करने का लक्ष्य है। शनिवार सुबह तक वह अपनी दौड़ पूरी कर लौट आएगा।


सुभाष बेदी ने सुभाष को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्याम लाल कल्याण, राजेश कुमार, कोच सतनाम, डा. विवेक, नरेंद्र चौहान, गुड्डी बुंबक, सुरेश टांक सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed