फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal's driver Mudered in Yamunagar

कैथल के ड्राइवर की हत्या कर स्कार्पियो लूटी, पेड़ से बांधा शव

Thu, 22 May 2014 12:12 AM IST
कैथल
कैथल Updated Thu, 22 May 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kaithal's driver Mudered in Yamunagar
कलायत यमुनानगर/जठलाना। कैथल के एक टैक्सी ड्राइवर की हत्या कर उसका शव गांव भगवानगढ़ में फेंक दिया गया। उसका शव पेड़ से बंधा हुआ था और मुंह पर टेप लगा था। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान हैं। मंगलवार को चार व्यक्ति उसकी स्कार्पियो किराए पर लेकर यमुनानगर आए थे। मृतक की स्कोर्पियो गाड़ी गायब होने से आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने ही टैक्सी ड्राइवर की हत्या की है। डीएसपी और सीन ऑफ क्राइम विभाग की टीम नेे घटनास्थल पर आकर छानबीन की।
विज्ञापन


थाना जठलाना प्रभारी रमेश शर्मा ने बताया कि पुलिस को बुधवार की सुबह गांव भगवानगढ़ से सूचना मिली कि गांव में किसी अज्ञात व्यक्ति का शव खेतों में पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। घटनास्थल पर लगभग करीब 35 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से बंधा था। उसके दोनों पीछे की तरफ कर पापुलर के पेड़ के साथ रस्सी से बंधे थे। मृतक की नाक से खून बह रहा था और शरीर पर भी चोट के निशान थे। डीएसपी विजेंद्र विज, थाना जठलाना प्रभारी रमेश शर्मा और थाना रादौर प्रभारी ललित कुमार दलाल पुलिस मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


 सीन ऑफ क्राइम विभाग की टीम ने मौके पर आकर घटनास्थल से सबूत इकट्ठे किए। मौके पर आसपास के सैकड़ों ग्रामीण आ गए, लेकिन कोई भी शव की शिनाख्त नहीं कर पाया। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मृतक आसपास के गांव का नहीं है। जठलाना पुलिस ने मृतक युवक की फोटो प्रदेश के दूसरों थानों में भिजवाई। इसके बाद उसकी शिनाख्त कैथल जिला के गांव खरक पांडवा (थाना कलायत) निवासी जसविंद्र सिंह उर्फ बोबली के रूप में हुई। वह मंगलवार से लापता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिजनों की शिकायत पर कलायत थाना में गुमशुदगी की रपट दर्ज करवाई गई थी। मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई, जिसके बाद मृतक के परिजन थाना जठलाना पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया किमंगलवार को चार व्यक्तियों ने कलायत से जसविंद्र की स्कार्पियो बुक करवाकर यमुनानगर की ओर रवाना हुए थे। स्कार्पियो को जसविंद्र चला रहा था। रात करीब 10 बजे परिजनों ने जसविंद्र को फोन किया तो उसने बताया कि सवारी के साथ हूं। इसके बाद उसके मोबाइल फोन पर कॉल नहीं हो पाई।

बुधवार की सुबह जसविंद्र का शव गांव भगवानगढ़ के पास से बरामद हुआ। पुलिस को शक है कि उपरोक्त चारों व्यक्ति ही जसविंद्र की हत्या कर उसकी स्कोर्पियो गाड़ी लूट कर ले गए। पुलिस उपरोक्त चारों व्यक्तियों और स्कोर्पियो गाड़ी की तलाश कर रही है। पुलिस ने खेत मालिक दिलबाग सिंह की शिकायत पर अज्ञात चार व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

मंगलवार रात को बंद हो गया था जसविंद्र का मोबाइल
कलायत। सहारण खाप प्रधान गुरनाम सहारण ने बताया कि करीब साढ़े 5-6 बजे एक व्यक्ति ने बबली की स्कॉप्रियो गाड़ी यमुनानगर जाने के लिए किराए पर ली। जिस व्यक्ति ने गाड़ी किराए पर ली थी, उसने खुद को गांव शिमला का रहने वाला बताया तथा कहा कि वह यमुनानगर से अपने भाई के बच्चों को लाएगा। गुरनाम ने बताया कि बबली ने कस्बा ढांड पहुंचने पर गांव शिमला के ही उसके मित्र से मोबाइल पर बात भी की।


उन्होंने बताया कि मंगलवार रात्रि करीब नौ बजे बबली का मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद उसे उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद में बुधवार सायं रादौर पुलिस ने जठलाना गांव के पास किसी युवक का शव बरामद किया। मामले की सूचना मिलते ही परिवार व गांव खरक पांडवा में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed