फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal players won 10 gold medals in state level Taekwondo competition

राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कैथल के खिलाड़ियों ने जीते 10 स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Kaithal players won 10 gold medals in state level Taekwondo competition
Kaithal players won 10 gold medals in state level Taekwondo competition - फोटो : Kaithal
कैथल। अंबाला कैंट स्थित बैडमिंटन हॉल स्टेडियम में 23 से 25 दिसंबर तक राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें कैथल की शहीद भगत सिंह मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कैथल के लगभग 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इनमें से 17 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 10 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक व 4 कांस्य पदक हासिल किए। कोच सोनू रंगा ने बताया सभी खिलाड़ी उसके पास एक साल से प्रशिक्षण ले रहे हैं। आज उसके लिए बड़ी खुशी की बात है कि उसके खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कई पदक जीते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खिलाड़ी सिमरन ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, राहुल ने स्वर्ण पदक, नीरज ने स्वर्ण पदक, आजाद ने स्वर्ण पदक, अभिषेक रंगा ने स्वर्ण पदक, मुस्कान रंगा ने स्वर्ण पदक, सुमित ने स्वर्ण पदक, विशाल ने स्वर्ण पदक, जानवी ने स्वर्ण पदक, उदय ने स्वर्ण पदक, दुष्यंत ने रजत पदक, शेखर ने रजत पदक, ज्योति ढुल ने रजत पदक, मनप्रीत ने कांस्य पदक, सृष्टि ने कांस्य पदक, अमित ने कांस्य पदक व ज्योति ने कांस्य पदक जीता। कैथल पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों को समाजसेवी रामप्रताप गुप्ता ने सम्मानित किया। इस अवसर पर महासचिव देशराज, कैशियर शिव कुमार, संयुक्त सचिव सोनू व अमन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed