फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal number one in Corona Vaccination Har Ghar Dastak campaign

कोरोना टीकाकरण हर घर दस्तक अभियान में कैथल नंबर वन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kaithal number one in Corona Vaccination Har Ghar Dastak campaign
कोरोना टीकाकरण के लिए दिसंबर माह में चलाए गए हर घर दस्तक अभियान में कैथल जिला हरियाणा में नंबर वन आया है। इस कार्य में चरखी दादरी में जहां सबसे कम 11 प्रतिशत काम हुआ, वहीं कैथल में सबसे अधिक 30 प्रतिशत लोगों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन

जिले मेें अब तक 13 लाख 44 हजार व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। वीरवार को 18107 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि यह एक सुखद पहलू है कि लोग अब खुद टीके लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। नए साल से सरकार ने कई जगहों पर टीकाकरण अनिवार्य कर दिया है। जिले के लोगों से अपील है कि जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है, वे अपने नजदीकी केंद्र में जाकर टीका लगवा लें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुल जनसंख्या के हिसाब से कैथल जिले में 18 साल से ऊपर वर्ग में करीब 8 लाख 11 हजार 818 लोगों का टीकाकरण किया जाना है। इसमें से अब तक 7 लाख 67 हजार 295 हजार लोगों को पहला टीका लगाया जा चुका है। अब केवल 44 हजार 523 लोगों को पहला टीका लगाया जाना शेष है। वहीं पहला टीका लगवाने वालों में से 5 लाख 75 हजार 78 लोगों ने दूसरा टीका भी लगवा लिया है। इनमें 47 हजार 978 लोग दूसरा टीका लगवाए जाने से वंचित हैं। जिले में हर रोज 18 से 20 हजार लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हर घर दस्तक में प्रदेश में कैथल का पहला स्थान है, जबकि चरखी दादरी सबसे पीछे है। किसी भी जिले में इस अभियान के तहत 25 प्रतिशत से अधिक टीके नहीं लगे, जबकि कैथल जिले में 30 प्रतिशत लोगों को टीके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed