फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal news

दो दिन तक खाली रहे शहर के अधिकतर एटीएम

Tue, 08 Sep 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Tue, 08 Sep 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
शनिवार से शहर के अधिकतर एटीएम में से नकदी समाप्त होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर तक भी अधिकतर एटीएम खाली थे। बाद में एटीएम में कैश रखा गया। जन्माष्टमी पर्व होने एवं महीने की शुरुआत में वेतन आने की संभावनाओं के चलते लोग एटीएम से पैसे निकाल कर देखते रहे। लेकिन खाली होने के कारण लोगों को पूरे शहर में स्थित एटीएम में चक्कर लगाने पड़े।

एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए आए अमर सिंह ने बताया कि उन्हें किसी जरूरी काम से कहीं बाहर जाना था। जब वह एटीएम से पैसे निकालने के लिए गए तो उन्हें पैसे नहीं मिले। तब वह दूसरी एटीएम में चले गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह दसवीं एटीएम हैं, जिसे वे चैक कर रहें है। यहां भी उन्हें पैसा नहीं मिला। अब बैंक से ही पैसे निकलवाने के लिए लाइन में लगना होगा।

इसी प्रकार से राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें पैसों की सख्त आवश्यकता थी। लेकिन शहर की सभी एटीएम के खाली होने से उन्हें परेशानी हो रही है।

वह बैंक भी गए थे। लेकिन बैंक में पैसे निकलवाने के लिए लंबी लाइन लगी हुई थी। वहां किसी मित्र ने कहा कि दूसरी एटीएम से पैसे निकाल लो, वह कई एटीएम चैक कर चुके है। लेकिन किसी भी एटीएम में पैसा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश कुमार ने बताया कि वह दवा लेने के लिए आया था, जब पैसे कम रह गए तो सोचा की एटीएम से निकलवा लूं, लेकिन चार-पांच एटीएम में जाने के बाद पता लगा की शहर की अधिकतर एटीएम में पैसा ही नहीं है।

राजेश कुमार ने बताया कि वह एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए आए थे। लेकिन कई लोगों से सुना की आज शहर की किसी भी एटीएम में पैसा नहीं है।

बैंकों को ऐसा नहीं करना चाहिए। माह के पहले सप्ताह में तो एटीएम में पैसों को आवश्यक ही डाला जाना चाहिए। क्योंकि लोगों को अपने कार्यों को करने के लिए पैसों की आवश्यकता होती है और एटीएम से पैसा निकालना भी आसान है और इसके लिए बैंकों में लाइन में नहीं लगना पड़ता।


सोमवार दोपहर तक ही अधिकतर एटीएम में पैसा मिला। इसके बाद ही लोगों को राहत की सांस मिली।
इस संबंध में लीड बैंक मैनेजर पीके राणा का कहना है कि अवकाश होने एवं वेतन सप्ताह होने के कारण यह परेशानी आई है।

छुट्टी के दिन कैश नहीं डाला जा सकता। बैंकों को पैसा डालने में लाभ है। वैसे सभी बैंकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि लंबी छुट्टियों की स्थिति में एटीएम में कैश जमा करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed