फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal news

गोदामों में तीन लाख गेहूं बैग की होगी जांच

Tue, 10 Nov 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Tue, 10 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
जिले में रखे तीन लाख गेहूं के कट्टों की जांच के लिए बीडीपीओ के नेतृत्व में आठ टीमों का गठन कर दिया है। इन टीमों मेें तीन डीएसपी, 5 इंस्पेक्टर सहित संबंधित एजेंसियों के दूसरे जिलों के कर्मचारी शामिल हैं। 19 अगस्त को यह जांच रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन



जिले के गोदामों में हैफेड, डीएफएससी, एग्रो एवं एफसीआई का गेहूं भंडारित है। इस गेहूं की जांच के लिए गोदामों में रखे गए गेहूं की मात्रा व कट्टे गिने जाएंगे। साथ ही इन के रिकॉर्ड में दर्ज की गई मात्रा को भी जांचा जाएगा। टीम में शामिल अधिकारियों ने मंगलवार से यह कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि स्टॉक एवं रिकॉर्ड में दर्ज गेहूं की मात्रा में अंतर है। जिस कारण बड़ी गड़बड़ी भी सामने आ सकती है। सरकार के इस कदम से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना है कि जांच में क्या-क्या सामने आता है। लोगों का तो यहां तक कहना है कि कुछ लोग गेहूं में पानी छिड़क कर उसका वजन बढ़ा देते हैं। बढ़े हुए वजन के गेहूं को बाजार में बेच दिया जाता है। इन सभी बातों की जांच के लिए सरकार ने गोदामों में रखे गेहूं की जांच करवाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे होगी गोदामों की जांच
टीम नंबर 01: प्यौदा रोड और उद्योग मार्ग पर हैफेड के गोदाम की चेकिंग के लिए गुहला के बीडीपीओ नरेंद्र मल्होत्रा की अध्यक्षता में टीम का गठन किया गया है, जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर महावीर सिंह, एसओ फतेहाबाद महावीर सिंह और राव सुरेंद्र सिंह को शामिल किया गया है।

टीम नंबर 02: जींद रोड कैथल के हैफेड गोदाम, हैफेड पुराना गोदाम, हैफेड गोदाम चीका, पूंडरी और कलायत के गोदामों की चेकिंग करेगी। बीडीपीओ सीवन संजय टांक की अध्यक्षता में गठित टीम में पुलिस इंस्पेक्टर जसवंत राय, टीओ फतेहाबाद सुरेश कुमार और वीरेंद्र छौत सदस्य होंगे।

टीम नंबर 03: हरियाणा भंडार निगम के नई अनाज मंडी कैथल, गोदाम कुतुबपुर रोड और सीवन गेट कैथल के गोदामों की चेकिंग करेगी। इस टीम में कैथल तहसीलदार ओपी बिश्नोई की अध्यक्षता में डीएसपी टेकन राज, जेटीए गोहान प्रदीप कुमार और नरेश मित्तल सदस्य होंगे।

टीम नंबर 04:  भंडार निगम के पट्टी अफगान, सीवन और चीका के गोदामों की चेकिंग करेगी। इस टीम में गुहला के तहसीलदार विजय मोहन श्याल की अध्यक्षता में डीएसपी गुहला जितेंद्र सिंह, जीके जुलाना सत्यनारायण शर्मा तथा राकेश राणा सदस्य होंगे।

टीम नंबर 05: तहसीलदार कलायत चंद्रमोहन की अध्यक्षता में पुलिस इंस्पेक्टर महावीर सिंह, जेटीए कुरुक्षेत्र अजय कुमार और जयप्रकाश सदस्य होंगे, जो बदसुई रोड चीका में भंडार निगम के गोदामों की चेकिंग करेगी।

टीम नंबर 06:  ढांड, कौल, पूंडरी, पाई, जाखौली, कलायत, राजौंद तथा संतोख माजरा के भंडार निगम के गोदामों की चेकिंग करेगी। यह टीम बीडीपीओ कैथल प्रेम सिंह की अध्यक्षता में गठित की गई है। इस टीम में डीएसपी जोगिंद्र सिंह, टीए बापौली दलबीर सिंह और धर्मपाल शर्मा सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं।

टीम नंबर 07: ढांड के नायब तहसीलदार जोधा राम की अध्यक्षता में पुलिस इंस्पेक्टर करतार सिंह, फतेहाबाद के एचए सत्यव्रत आर्य और रणधीर गोलन सदस्य के रूप में शामिल किया किए गए हैं। यह टीम खाद्य आपूर्ति विभाग के कैथल, चीका, पूंडरी, ढांड के गोदामों की मौके पर चेकिंग करेगी।


टीम नंबर 08: राजौंद के बीडीपीओ दीनानाथ की अध्यक्षता में सदस्य के रूप में पुलिस इंस्पेक्टर रोहताश, पंचकूला के एसएओ सुरेश शर्मा और सुरेश कुमार को शामिल किया गया है, जो कैथल में एग्रो के गोदामों की चेकिंग करेंगे। सभी टीमें 20 नवंबर तक गोदामों की चेकिंग का काम पूरा करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed