फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal news

हैंडग्रेनेड मुहैया करवाने वाला आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

Tue, 08 Sep 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Tue, 08 Sep 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
सीआईए-2 ने एक कुख्यात गिरोह के शातिर सदस्य को गिरफ्तार कर न्यायालय से 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन


आरोपी जींद कारागार में बंद था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए अदालत द्वारा प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गये थे। गिरफ्तार किए गये आरोपी ने गिरोह के सदस्यों को एचई-36 हैंड ग्रेनेड मुहैया करवाया था। जिस बारे आरोपी से गहन पूछताछ चल रही है। पूछताछ दौरान गिरोह से जुड़े 2 अन्य सदस्यों का खुलासा हुआ है।

जिनकी गिरफ्तारी के लिए सीआईए-2 पुलिस विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर रही है। सीआईए-2 प्रभारी सत्यवान की टीम ने 31 अगस्त रात गांव खेड़ी शेरखां क्षेत्र से राहगीरों को लूट रहे 4 कुख्यात आरोपियों को रंगे हाथों काबू किया था।
विज्ञापन


जिनके कब्जे से 315 बोर के 3 अवैध पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस, एक हथगोला, एक टार्च 2 बाइक बरामद की गई। एसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि सीआईए-2 के सबइंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने आरोपी जितेंद्र उर्फ टिंकु निवासी नाड़ा जिला हिसार को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ लूट, लूटपाट की योजना, हत्या, कातिलाना हमला तथा पुलिस से मुठभेड़ करते ड्यूटी में बाधा व जानलेवा हमला करने के 5 विभिन्न मामले दर्ज है। जींद जेल में बंद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाया था।

व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का न्यायालय से 10 सितंबर तक 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। आरोपी ने पूछताछ दौरान कबूला कि हत्या की एक वारदात को अंजाम देने के लिए पुख्ता कार्रवाई हेतु हैंडग्रेनेड की आवश्यकता समझी तथा अपने साथी सोनू निवासी अलेवा व दीपक उर्फ बच्ची निवासी रामराय को कहीं से भी हथगोला लाकर देने को कहा।

उसके दोनों साथियों ने उत्तर प्रदेश से एक एचई-36 हैंडग्रेनेड लाकर उसे दिया। जो उसने अपने साथियों गगनदीप उर्फ सोनू निवासी सुभाष कालोनी नरवाना, बलवान वासी कलासर, विक्रम उर्फ विक्की वासी खेड़ी शेरखां व सोनू वासी मांडी कलां जिला जींद को सौंप दिया था। चारो आरोपी इस समय जेल में हैं।


एसपी ने बताया कि आरोपी साथी सोनू निवासी अलेवा व दीपक उर्फ बच्ची निवासी रामराय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा उनके छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed