{"_id":"2c75ff912dd63fec6f2b95ff30881fdd","slug":"kaithal-news-hindi-news-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों को बचाने के चक्कर में ट्रक पलटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों को बचाने के चक्कर में ट्रक पलटा
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथल
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल रोड पर पदमा सिटी मॉल के सामने सुबह के समय धान से भरा ट्रक पलटने से बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसा कोहरे में स्कूटी सवार दो युवतियों को बचाने के चक्कर में हुआ। युवतियों को बचाते हुए ट्रक डिवाडर पर चढ़ गया।
ट्रक पलटते ही आस पास के लोग दौड़कर आए और ट्रक चालक व उसके सहायक को बाहर निकाला। ट्रक के पलटने से डिवाडर भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रक में लदी धान की बोरियों को पलटे हुए ट्रक से निकालकर दूसरे ट्रक में लादा गया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से ट्रक को सीधा किया गया।
ट्रक चालक चमकोर व राजकुमार ने बताया कि सुबह सात बजे वे नई अनाज मंडी के पास से ट्रक में धान की बोरियां लादकर निसिंग के लिए निकले थे। जब वे महाराजा जाट सूरजमल स्टेडियम के पास से न्यू करनाल रोड से करनाल रोड पर आए पदमा सिटी मॉल के पास गली से स्कूटी पर तेज गति से आ रही युवतियां निकली। उन्हें बचाने का प्रयास करते हुए ट्रक डिवाडर पर चढ़कर पलट गया। जिससे धान की बोरियां भी सड़क पर बिखर गई।
विज्ञापन
सुबह का समय होने के कारण पदमा सिटी मॉल के आगे अधिक आवाजाही नहीं थी। ट्रक पलटने की सूचना किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और धान की बोरियां दूसरे ट्रक में लदवाई। इस कारण पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस मामले में अभी तक पुलिस में कोई केस नहीं किया है।