फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal news

अतिक्रमण और जाम बिगाड़ी कैथ्ाल के बाजारों की सूरत

Sun, 01 Nov 2015 11:55 PM IST
कैथल/अमर उजाला ब्यूरो
कैथल/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
कैथल। बाजारों में लगे अतिक्रमण ने शहर की सूरत बिगाड़कर रख दी है। त्योहार के मौसम में अतिक्रमण के कारण बाजारों में जाम लगना आम बात हो गई है। वहीं ट्रैफिक पुलिस और नगर परिषद की ओर से अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस में तालमेल न होने का खामियाजा शहर वासियों को भुगतना पड़ रहा है। 
विज्ञापन



बाजारों में आलम यह है कि यदि आप शहर में कुछ खरीदने जा रहे हैं तो जाम को भी अपने शेड्यूल में शामिल करके निकलना पड़ेगा। क्योंकि अतिक्रमण एवं पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण बाजारों में दिन भर जाम की स्थिति रहती है। प्रशासन के दावे हर बार हवा हो रहे हैं। एकाध बार अधिकारी इस ओर ध्यान देते हैं। लेकिन बाद में स्थिति फिर वही 12 से 15 फुट चौड़ी सड़कें संकरी गलियों में तबदील हो जाती हैं। त्योहारी सीजन में यह परेशानी ज्यादा बनी हुई है।
विज्ञापन



शहर में ये हैं जाम के मुख्य प्वाइंट
शहर में भगत सिंह चौक, कबूतर चौक, अशोका सिनेमा रोड, छात्रावास रोड, नरवानिया बिल्डिंग रोड, रेलवे गेट, मेन बाजार, तलाई बाजार, सर्राफा बाजार सहित मार्केट कमेटी चौक का ऊपरी इलाका तो ऐसी जगह हैं, जहां दिन में लगभग हर समय जाम की स्थिति रहती है। वहीं तंग गलियों के चलते बाजारों में शाम के समय तो निकलना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा अंबाला, ढांड एवं करनाल रोड पर बैंकों के बाहर खड़े होने वाले वाहनों के कारण दिन भर जाम की स्थिति रहती है। इन सड़कों से दिन भर पुलिस, प्रशासन के अधिकारी गुजरते हैं। लेकिन शायद यह समस्या अधिकारियों को नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर को पार्किंग का इंतजार
दिन के समय शहर में बड़े वाहनों का बेरोकटोक प्रवेश, सड़कों पर किए जा रहे अतिक्रमण एवं पार्किंग की सुविधा न होने के कारण यह समस्या विकट बनती जा रही है। हर साल वाहनों की संख्या में तो बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन शहर में पार्किंग सुविधाओं में कोई इजाफा नहीं हो रहा है। जाम की समस्या से तभी निपटा जा सकता है जब बाजारों में पार्किंग की उचित व्यवस्था होगी।


अतिक्रमण पर प्रशासनिक दावे हवा
शहर में नगर परिषद के माध्यम से जिला प्रशासन ने अतिक्रमण पर अंकुश के लिए बड़े-बड़े दावे किए गए हैं। एकाध बार अभियान चलाकर नगर परिषद अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट जाता है। नगर परिषद को चाहिए कि रोजाना अभियान चलाकर दुकानदारों को जागरूक करें। दुकानदारों के नहीं मानने पर चालान काटकर सख्ती से आदेश लागू करवाएं।


सड़कों पर सजती हैं दुकानें
शहर के मुख्य बाजारों में सड़कों पर अनेक दुकानें लग रही है। दुकानदार अपने सामान को सड़क के कुछ हिस्से से रख देते हैं। दोनों ओर से सामान लगने के कारण लोगों को बाजार से निकलने में काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर सामान होने से वाहनों को बाजारों में निकलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।


बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगे
बाजार के दुकानदारों की मांग है कि कम से कम दीपावली तक प्रशासन द्वारा बड़े वाहनों के बाजार में प्रवेश पर रोक लगा देनी चाहिए। ताकि बड़े वाहनों के कारण जाम न लगे। दुकानदार अशोक कुमार, संदीप कुमार, राजबीर, सत्यवान ने बताया कि बाजार में किसी भी स्थान पर वाहनों को मोड़ने का स्थान नहीं है। अगर कोई बड़ा वाहन गलती से अंदर आ भी जाता है तो करीब घंटो का जाम का सामना करना पड़ता है।


खड़े रहते हैं बड़े वाहन
प्रो. ओपी सैनी ने कहा कि जाम की समस्या शहर में पहले से काफी ज्यादा बढ़ गई है। दोपहर के समय यदि एक बार भगत सिंह चौक की ओर से निकलना पड़ जाए तो काफी समय जाया होता है। यहां सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्राली सहित अन्य वाहन खड़े रहते हैं।


मार्केट में लगता है समय
प्राध्यापक बहादुर सिंह ने कहा कि कबूतर चौक के आसपास के इलाके में अतिक्रमण के कारण हर समय जाम लगा रहता है। सब्जी मंडी एवं जनता मार्केट में जाना पड़ जाए तो घंटों का समय जाया होता है। यहां पार्किंग की जगह होने के बावजूद बड़े वाहन सड़कों पर खड़े रहते हैं।


ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगे
प्रमुख सर्राफ संस्थान संचालक अरुण सर्राफ का कहना है कि दीपावली को देखते हुए बाजारों में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। यहां दोपहिया वाहनों की एंट्री से ही जाम लग जाता है। इसलिए त्योहारी सीजन को देखते हुए यहां पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए।


मल्टीस्टोरी पार्किंग प्रोजेक्ट अधूरा
शहर की पार्किंग समस्या को देखते हुए सनातन धर्म मंदिर के निकट मल्टीस्टोरी पार्किंग प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। जिसमें बड़ा हाल सहित दुकानों की भी प्लानिंग थी। लेकिन खुदाई के बाद से यह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया। इस पर करीब 4 करोड़ रुपया खर्च होना है।


बाजारों की सुरक्षा बढ़ाई : एसपी
दीपावली तक पुलिस विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद करके बाजारों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस विभाग के कर्मचारियों को बाजारों में नजर बनाए रखने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। महिला पुलिस को भी बाजार में ग्रस्त करने के आदेश दिए हैं। दीपावली जाम से निपटने के लिए मुख्य चौकों पर पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे।

कृष्ण मुरारी, पुलिस अधीक्षक, कैथल


जल्द चलाएंगे अभियान : ईओ
शहर में अतिक्रमण के लिए कुछ समय पहले अभियान चलाया गया था। कई जगहों को चिह्नित किया गया है। जहां अतिक्रमण के कारण ज्यादा परेशानी आ रही है। शीघ्र ही इस संबंध में विचार-विमर्श करके अभियान चलाया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी न हो।
एसके गोयल, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed