{"_id":"e9206507e2bc373ef79135af1dd456a1","slug":"kaithal-news-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की एकता के लिए लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की एकता के लिए लगाई दौड़
कैथल ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 01 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। जिले भर में राष्ट्रीय एकता दिवस शनिवार को जिले भर में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर जाट स्कूल मैदान में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य संसदीय सचिव सरदार बख्शीश सिंह, डीसी के एम पांडुरंग, एसपी कृष्ण मुरारी सहित अन्य अधिकारियों ने स्कूली बच्चों एवं कर्मचारियों के साथ जाट स्कूल मैदान से लेकर श्री खंडा साहब चौक तक दौड़ लगाई।
सीपीएस बख्शीश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महापुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की दृढ़ इच्छा शक्ति एवं नेतृत्व कौशल के कारण लगभग 600 देशी रियासतों एवं रजवाड़ों का विलय भारत में हो पाया।
आधुनिक विशाल भारत की कल्पना लौह पुरुष के बिना शायद पूरी नहीं हो पाती। गुजरात के बारदौली ताल्लुका के लोगों ने उन्हें सरदार का नाम दिया और इस तरह लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल कहलाने लगे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि को भी आज संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इससे पूर्व उन्होंने दीप प्रज्वलित करके सरदार वल्लभ भाई पटेल के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
इस मौके पर डीसी के मकरंद पांडुरंग, एसपी कृष्ण मुरारी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजपाल तंवर, राव सुरेंद्र सिंह ने भी लौह पुरूष के तैल चित्र पर पूष्प अर्पित किए। इसके बाद मुख्य संसदीय सचिव ने स्टेडियम परिसर से एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा स्वयं भी कमेटी चौक तक एकता दौड़ में शामिल हुए।