{"_id":"04d319ad10cba0bd56abe29e4cde4f39","slug":"kaithal-news-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू के मौसम में मिल रहे डेंगू का लारवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू के मौसम में मिल रहे डेंगू का लारवा
कैथल ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 01 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। मौसम में ठंडक आने के बाद भी शहर में डेंगू का लारवा बड़ी मात्रा में मिल रहा है। पिछले दिनों चलाए गए अभियान में कुद जगह बेशक डेंगू का लारवा मृत पाया गया। इसके पश्चात अधिकारियों ने राहत की सांस ली थी। परंतु शनिवार को चंदाना गेट एवं शक्ति नगर इलाके में 38 घरों में डेंगू का लारवा मिला।
इतनी बड़ी संख्या में लारवा मिलने से अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। इसी लिए शहर में लगातार जागरूकता अभियान चल रहा है और एंट्री लारवा दवा डाली जा रही है।
जानकारी के अनुसार पिछले दिनों चंदाना गेट एवं सरगोधा कालोनी सहित कई कालोनियों में डेंगू के मरीज मिले थे। वहीं सरगोधा कॉलोनी में एक वृद्धा की मौत हो चुकी है। इसी कारण विभाग ने शनिवार को चंदाना गेट एवं शक्ति नगर में एंटी लारवा अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान 150 घरों में से 38 घरों में डेंगू का लारवा पाया गया। वहीं स्वास्थ्य टीम में शामिल सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि एंटी लारवा अभियान के तहत लोगों को जानकारी दी गई है। जिसमें उन्हें बीमारी से बचने एवं मच्छर को पनपने से रोकने के लिए आवश्यक उपाय बताए गए हैं।
चंदाना गेट के इनसाइड में एसएस बाल सदन स्कूल के निकट भी डेंगू का प्रकोप बना हुआ है। शहर के अधिकतर अस्पताल डेंगू के मरीजों से अटे पड़े हैं।
133 पर अटका है विभाग का आंकड़ा
पिछले बीस दिनों से विभाग का आंकड़ा 133 पर अटका हुआ है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नए केसों की पुष्टि नहीं हो पा रही है। अभी तक केवल 133 लोगों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा अभी तक 500 से अधिक लोगों के डेंगू के लिए एलीजा टेस्ट हो चुके हैं।
मच्छर की क्षमता से उड़ाए होश
स्वास्थ्य विभाग इस बात को लेकर चिंतित है कि इतनी ठंड के बावजूद यह मच्छर कैसे पनप रहा है। ठंड में इसके स्वयं ही खत्म हो जाने की उम्मीद रहती है। लेकिन इस बार मच्छर की सहनशक्ति ने सभी के होश उड़ाए हुए हैं। अब जब ठंड ज्यादा बढ़ गई है तो विभाग को प्रकृति से ही उम्मीद है कि जो लारवा पनप चुका है, वह प्यूपा में तब्दील नहीं हो पाएगा और आगे मच्छर नहीं बनेंगे। ज्यादा ठंड होने पर यह अपने आप खत्म हो सकता है।
स्वाइन फ्लू का दिखेगा असर
मौसम में ठंडक के साथ ही स्वाइन फ्लू फैलना शुरू हो जाता है। स्वाइन फ्लू पूरी तेजी से फैलता है। हालांकि अभी मौसम ज्यादा ठंडा नहीं हुआ है। इसके बावजूद स्वाइन फ्लू के स्लैब टेस्ट के लिए आ रहे है। प्रदेश के कई जिलों में स्वाइन फ्लू से मौत होने के मामले देखने में आए है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार स्वाइन फ्लू के मौसम में डेंगू का लारवा पनपन रहा है, जो चिंता का विषय है।
वर्जन..
बदलते मरौसम का कुछ असर तो अभी दिखने लगा है। जांच अभियान में कई जगह मृत लारवा मिला है। उम्मीद है इस सप्ताह यह अपने आप खत्म हो जाएगा। विभाग द्वारा भी फोगिंग, एंटी लारवा अभियान लगातार चलाया जा रहा है। लोग भी अपने घरों एवं आस-पास के एरिया में डेंगू ना पनपनें दें। जहां पानी खड़ा है, उसमें मिट्टी या सरसों का तेल डाल दें।
शमशेर सिंह ,जिला महामारी अधिकारी