{"_id":"d0caab2b50fe733fbb2abd5c23a31b6a","slug":"kaithal-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजिश के तहत लाखों हड़पने वाली युवती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साजिश के तहत लाखों हड़पने वाली युवती गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Wed, 29 Jul 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदार से साजिश के तहत लाखों रुपये हड़पने की आरोपी युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस साजिश में शामिल एक महिला व एक एडवोकेट पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
इनके कब्जे से नकदी बरामद हो चुकी है। युवती के कब्जे से 15,000 रुपये नकदी बरामद कर ली गई।
एसपी ने बताया कि थाना राजौंद प्रबंधक सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद ने जिला जींद के किलाजफरगढ़ निवासी युवती को गिरफ्तार किया है।
एसपी ने बताया छात्रावास रोड स्थित एक किरयाना दुकान पर सेरधा निवासी एक औरत का आना जाना था। जिसके साथ एक दिन एक युवती आई। बाद में वह लड़की एक दो बार दुकान पर आई ओर दुकानदार के वर्कर से दुकानदार का मोबाइल नंबर ले गई।
12 जनवरी 2014 को युवती ने फोन करके दुकानदार को राजौंद बुला लिया और कहा कि उसे चंडीगढ़ हैफेड कार्यालय में साक्षात्कार के लिए जाना है।
आप साथ चलकर मदद करो। कैथल तक गाड़ी में आते-आते गाड़ी में उसकी हरकतें देखकर उसकी मंशा को भांपते हुए दुकानदार ने उसको कैथल बस अड्डे पर ही छोड़ दिया। दो दिन बाद 14 जनवरी को उसके पास फोन आया कि आपने 12 जनवरी को लड़की के साथ बंदूक की नोक पर दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
आपके खिलाफ थाना राजौंद में दुष्कर्म का मामला दर्ज होने वाला है। यदि बचना हैं तो राजौंद आकर समझौता कर लो। सहमे हुए दुकानदार से ब्लैक मेलर गिरोह ने 2 लाख 50 हजार रुपये ऐंठ लिए। इस मामले में सेरधा निवासी महिला, वकील जयप्रकाश ढुल पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि गिरोह से जुड़े आरोपी कर्मा निवासी सेरधा की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।