फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal, hindi natika ne moha

हिंदी नाटिका ने सभी को मंत्रमुग्ध

Tue, 27 Dec 2016 12:29 AM IST
kaithal beuro
kaithal beuro Updated Tue, 27 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
kaithal, hindi natika ne moha
c - फोटो : amar ujala
इंदिरा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 27वां वार्षिक उत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानियां ने की। कार्यक्रम में नगराधीश वीरेंद्र सांगवान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। स्कूल की प्रधानाचार्या वीना अग्रवाल व स्टाफ सदस्यों ने मुख्य अतिथियों का का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा। छात्राओं ने लघु नाटिकाओं के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व जल संरक्षण का संदेश दिया गया। हिंदी नाटिका ने सभी को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन


इसके अलावा बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम माध्यम से समां बांध दिया। हिमांचली नृत्य सहित पर्यावरण सरंक्षण से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया। स्कूल के प्रधान जेबी खुरानियां ने स्कूल की उपलब्धियों को गिनवाया। स्कूल में लगभग 1700 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल के पूर्व छात्र हिमांशु शर्मा ने नेशनल स्तर पर बॉस्केट बॉल की टीम में खेलकर स्कूल नाम रोशन कर रहा है। सीबीएसई कलस्टर 17 में भी हरियाणा पंजाब के मुकाबले में स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में 10वीं कक्षा के 10 सीजीपीए प्राप्त करने वाले 37 विद्यार्थियों को 5100, 9 सीजीपीए से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले 29 विद्यार्थियों को 2100 रुपये तथा 8 सीजीपीए से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले 21 विद्यार्थियों को 1100 रुपये के पुरस्कार से नवाजा गया। समारोह में भाग लेने वाले सभी बच्चों को आकर्षक पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वीरेंद्र सांगवान ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और सामाजिक बुराईयों की समाप्ति में सहयोग का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रबंधक समिति के सभी सदस्यगण, बीजेपी की जिला उपाध्यक्ष शैली मूंजाल, रिटायर्ड एचसीएस प्यारेलाल वर्मा, देशबंधु लुधियाना, आईजी कॉलेज की प्रधानाचार्या साधना ठुकराल, ओमप्रभा जैन की प्रधानाचार्या लक्ष्मी जिन्दल व स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन कुसुम गुप्ता व दसवीं कक्षा की छात्राओं महक ग्रोवर व शीतल द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed