{"_id":"5900eef44f1c1b0b71c0e204","slug":"kaithal-do-par-case","type":"story","status":"publish","title_hn":" मामले में दो पार्षद व दर्जनों महिलाओं पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामले में दो पार्षद व दर्जनों महिलाओं पर केस दर्ज
kaithal beauro
Updated Thu, 27 Apr 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को कैथल-पटियाला रोड पर शराब ठेके के विरोध में सड़क जाम करने के मामले में शहर के दो पार्षद व दर्जनों महिलाओं पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि महिलाओं ने सडक़ को बाधित किया और पेड़ काट डाले।
शहर थाने के इंस्पेक्टर अशोक ने बताया मंगलवार दोपहर बाद दर्जनों महिलाओं व पुरुषों ने चीका रोड बाईपास को जाम कर दिया। आरोपियों की मांग थी कि वहां बने ठेके को हटाया जाए। जाम लगने से यातायात बाधित हुआ और प्रदर्शनकारियों ने पेड़ काटकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इंस्पेक्टर अशोक ने बताया कि इस मामले में वार्ड नंबर पांच के पार्षद संजय भौरिया, वार्ड चार के पार्षद प्रतिनिधि संजय गर्ग, महिला अनिता, शालू, माया देवी, संतरो, उर्मिला, दर्शना, खजानी, माया देवी, 20-25 महिलाएं व 10-15 पुरुषों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।