फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal defeated Rewari in Handball Under-14, Gurugram in Under-17

Kaithal News: कैथल ने हैंडबॉल अंडर-14 में रेवाड़ी, अंडर-17 में गुरुग्राम को हराया

Tue, 03 Sep 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 03 Sep 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Kaithal defeated Rewari in Handball Under-14, Gurugram in Under-17
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महाराज जाट खेल स्टेडियम में 57वीं राज्य स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता दूसरे दिन भी जारी रही। सोमवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया ने किया। एईओ खेल रमेश चहल ने बताया कि क्रिकेट, जूडो, हैंडबॉल शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुए। हैंडबॉल कैथल ने अंडर-14 में रेवाड़ी और अंडर-17 में गुरुग्राम को पराजित किया।

सोमवार को हुए खेलों के मुकाबले के तहत क्रिकेट अंडर-19 लड़के पुलिस लाइन मैदान कैथल, इंडस पब्लिक स्कूल कैथल, खालसा पब्लिक स्कूल कैथल, जूडो आरकेएसडी पब्लिक स्कूल कैथल, हैंडबॉल सर छोटू राम इंदौर स्टेडियम कैथल में हुए। दूसरे दिन के कार्यक्रम में इंडाेर स्टेडियम में जूडो में हिस्सा ले रही लड़कियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


आरकेसडी कॉलेज की प्रबंधक समिति ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। दूसरे दिन की प्रतियोगिता में भी जूडो के मुकाबले में हिस्सा ले रही एक खिलाड़ी को चोट लगी। इसके बाद मौके पर ही स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। िखलड़ियों ने जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे परिणाम

हैंडबॉल अंडर-14, 17 और 19 में 24 मुकाबले हुए। इसके साथ ही 150 से अधिक जूडो के लड़कियों के वर्ग में मुकाबले हुए। हैंडबॉल अंडर-14 में पानीपत ने सिरसा, जींद ने फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र ने अंबाला, रेवाड़ी ने करनाल, पानीपत ने भिवानी, कैथल ने रेवाड़ी ने हराया।

अंडर-17 में फतेहाबाद ने रोहतक, गुरुग्राम ने अंबाला, कुरुक्षेत्र ने यमुनानगर, सिरसा ने फरीदाबाद, जींद ने भिवानी, कैथल ने गुरुग्राम, फतेहाबाद ने महेंद्रगढ़ को, झज्जर ने कुरुक्षेत्र को हराया।

अंडर-19 में सिरसा ने भिवानी, जींद ने रेवाड़ी, अंबाला ने महेंद्रगढ़ को, फतेहाबाद ने चरखी दादरी, कैथल ने पलवल, जींद ने पंचकूला और मेवात ने अंबाला व सिरसा ने गुरुग्राम को मात दी।

अंडर-19 क्रिकेट में फतेहाबाद ने झज्जर ने सात विकेट, सोनीपत ने फतेहाबाद को तीन विकेट, भिवानी ने कैथल को 15 रन, फरीदाबाद ने भिवानी को 10 विकेट, फरीदाबाद ने यमुनानगर को 70 रन और कुरुक्षेत्र ने जींद को 100 रन से हराया।


जूडो अंडर-17 में 36 किलोभार में गुरुग्राम की लक्ष्मी प्रथम, कैथल की माफी द्वितीय, भिवानी की रश्मि तृतीय रही। 40 किलोभार वर्ग में भिवानी की मुस्कान ने पहला, कैथल की एकता ने दूसरा और सोनीपत की वर्षा ने तीसरा स्थान पाया।

जूडो 44 किलोभार वर्ग में हिसार की ज्योति ने प्रथम, सोनीपत की पूजा ने द्वितीय व जींद की अंशु ने तृतीय स्थान पाया।

जूडो 48 किलोभार वर्ग में हिसार की आशा ने पहला, गुरुग्राम की खुशी ने दूसरा और कैथल की नैंसी ने तीसरा स्थान पाया।

जूडो 52 किलोभार वर्ग में कैथल की खुशी प्रथम, रोहतक की पायल द्वितीय, कुरुक्षेत्र की कोमल ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed